The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Twitter exploded with capitol hill meme, Trump is viral again

अमेरिकी बवाल पर ऐसे-ऐसे मीम चले कि आप मुस्काए बिना नहीं रह पाएंगे

किसी को बिहार की याद आई तो किसी ने फ्री बिरयानी-पिज्जा का दोष बता दिया

Advertisement
pic
7 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 7 जनवरी 2021, 12:42 PM IST)
Img The Lallantop
अमेरिका में ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद की बिल्डिंग पर धावा क्या बोला सोशल मीडिया पर मीम की सूनामी आ गई.
Quick AI Highlights
Click here to view more
अमेरिका में जो कुछ हुआ, वह दुनिया के इतिहास का हिस्सा बन गया. डॉनल्ड ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद की बिल्डिंग पर ही हमला बोल दिया. एक तरफ जहां दुनिया भर के मीडिया ने इसकी कवरेज से लोगों को टीवी स्क्रीन से चिपकाए रखा, तो दूसरी और सोशल मीडिया के धुरंधरों ने भी मीम्स की बौछार कर दी. इस बार मीम की सप्लाई सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इंटरेनशल लेवल पर रही. पेश हैं आपके लिए कुछ ऐसे ही ट्वीट और मीम, जो आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देंगे. मामला फिल्मी है किसी बॉलिवुड फिल्म की याद दिलाता यह मीम एक यूजर ने शेयर किया. उसने ट्वीट किया-
अगर ये मेरी नहीं हुई, तो मैं इसे किसी और की होने नहीं दूंगा.
अपने बच्चों के लिए यादगार एक ट्विटर यूजर ने अमेरिका की कैपिटल बिल्डिंग में घुसे एक ट्रंप समर्थक की फोटो लगाकर ट्वीट किया.
मैं अपने बच्चों को बताऊंगा कि यह गेम ऑफ थ्रोन्स का फिनाले एपिसोड था.
  गेम ऑफ थ्रोन्स के ड्रैगन भी मीम में नजर आए Twitter-Facebook क्या सोच रहे होंगे
दंगाइयों की तारीफ करने पर ट्रंप का अकाउंट लॉक करने के बाद फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और ट्विटर कुछ ऐसा सोच रही होंगी-
सब फ्री बिरयानी-पिज्जा का दोष है एक ट्विटर यूजर ने इस दंगे-फसाद की सबसे ज्यादा वायरल हो रही तस्वीर को कुछ ऐसे देखा.
अरे ज्यादा कुछ नहीं है. ये लोग फ्री बिरयानी और पिज्जा के चक्कर में ऐसा कर रहे हैं.
खुश तो बहुत होगा किम एक ट्विटर यूजर ने नॉर्थ कोरियन तानाशाह किम जोंग उन की भावनाएं बिना कुछ कहे सिर्फ तस्वीरों के जरिए ही बयां कर दीं. आप भी देखिए- बंदोबस्त पर भी मज़ाक पुलिस ने जिस तरह की सुरक्षा व्यवस्था अमेरिकी संसद भवन में की थी, उसका भी मजाक बना. लोगों ने कहा कि अगर प्रदर्शन करने वाले काले होते तो शायद कुछ और ही नजारा होता. यूजर ने लिखा-
कैपिटल बिल्डिंग के अंदर पुलिस कैसे फैसला करती है कि किसी को शूट करना है कि नहीं.
मीम की Economics एक यूजर ने कैपिटल हिल की घटना को पूरी दुनिया में मीम की सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा सोर्स ही बता डाला. यूजर ने लिखा-
अमेरिकी कैपिटल ने दुनिया भर में 2021 की मीम इकॉनमी के लिए भरपूर माल दे दिया है.
भारत वालों को बिहार याद आया मीम्स की बाढ़ में भारत के यूजर्स को दीवार पर लटके ट्रंप समर्थकों ने बिहार की याद दिला दी. उन्हें बिहार में एग्जाम के दौरान नकल कराने वाले लोगों की वह तस्वीर याद आ गई, जो कुछ साल पहले सामने आई थी. एक यूजर ने लिखा-
आज बंगाल जो सोचता है, भारत उसे कल सोचता है - गोखले
बिहार आज जो सोचता है. वह अमेरिका कल सोचता है - स्क्विन्ट नियॉन   "What Bengal thinks today, India thinks tomorrow "- Gokhale " What Bihar thinks today, America thinks tomorrow" - Squint Neon pic.twitter.com/dZ4V6ySrcZ — Squint Neon (@TheSquind) January 7, 2021
आज कैपिटल हिल बिहार बोर्ड के सेंटर की तरह नजर आ रहा है.

Advertisement

Advertisement

()