The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Twitter employee whose picture of sleeping in office went viral laid off

ट्विटर के ऑफिस में फर्श पर सोई थीं, अब कंपनी ने निकाल दिया!

एस्थर कोई छोटी अधिकारी नहीं थीं, पेड ब्लू टिक का कामकाज उनके ही पास था

Advertisement
Twitter employee Esther Crawford laid off
एस्थर क्रॉफर्ड और उनकी वायरल तस्वीर (फोटो: ट्विटर/@esthercrawford)
pic
सुरभि गुप्ता
27 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 27 फ़रवरी 2023, 10:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ट्विटर (Twitter) की हालिया छंटनी में उस कर्मचारी को निकाल दिया गया है, जिसकी ऑफिस में सोते हुए तस्वीर पिछले साल वायरल हुई थी. तस्वीर में वो ट्विटर कर्मी डेडलाइन पूरी करने के लिए ऑफिस के फर्श पर ही सोती नज़र आई थीं. नवंबर, 2022 में ट्विटर के प्रोडक्ट टीम के एवान जोन्स ने ये तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर एस्थर क्रॉफर्ड (Esther Crawford) की थी. तस्वीर में एस्थर ऑफिस में ही जमीन पर स्लीपिंग बैग में सोती नज़र आई थीं. 

उस तस्वीर को एस्थर क्रॉफर्ड ने रीट्वीट किया था. उन्होंने #SleepWhereYouWork के साथ लिखा था,

Image embed
Image embed

ये भी पढ़ें- ट्विटर दफ्तर में तगड़ी नीलामी, चिड़िया और कुर्सियां तक बिक गईं, मस्क के पास नहीं बचे पैसे?

कौन हैं एस्थर क्रॉफर्ड?

अब खबर आई है कि एस्थर क्रॉफर्ड की ट्विटर से छुट्टी कर दी गई है. एस्थर क्रॉफर्ड ट्विटर पेमेंट्स की चीफ एग्जीक्यूटिव थीं. उनके पास ट्विटर के पेड ब्लू टिक सब्स्क्रिप्शन सर्विस का भी चार्ज था. क्रॉफर्ड स्क्रीन-शेयरिंग और वीडियो चैट ऐप स्क्वाड (Squad) की भी CEO थीं. Squad को ट्विटर ने साल 2020 में अधिग्रहित कर लिया था. ट्विटर से छंटनी के बाद एस्थर ने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

ट्विटर ने अब 200 लोगों को निकाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विटर ने शनिवार, 25 फरवरी को कम से कम 200 कर्मचारियों को निकाला है. ये ट्विटर की करीब 2 हजार एम्प्लॉई की वर्कफोर्स का 10% है. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर की हालिया छंटनी में प्रोडक्ट मैनेजर, डेटा साइंटिस्ट और मशीन लर्निंग पर काम करने वाले इंजीनियर्स शामिल हैं.

एलन मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर का अधिग्रहण किया था. इसके बाद से ही ट्विटर में छंटनी का दौर शुरू हो गया. लगभग 7,500 कर्मचारियों में से अब तक आधे से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला जा चुका है.

ये भी पढ़ें- मस्क ने ट्विटर के टॉप इंजीनियर को नौकरी से निकाला, वजह कंपनी की गड़बड़ी सामने ला देगी!

वीडियो: एलन मस्क ट्विटर का सामान क्यों बेच रहे, कितने की बिकी चिड़िया?

Advertisement

Advertisement

()