The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • twitter blue tick removed funny reaction virat kohli salman khan

विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, सलमान खान... ट्विटर ने छीना ब्लू टिक, लोगों ने मौज ले ली!

कई नेताओं के हट गए

Advertisement
pic
21 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023, 12:18 PM IST)
Blue tick viral
फोटो- सोशल मीडिया
Quick AI Highlights
Click here to view more

आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका इंतजार बहुत कम लोग कर रहे थे. ट्विटर पर ब्लू टिक (Twitter Removed Legacy Blue Tick) हटने का दिन. एक दिन पहले गुरुवार (20 अप्रैल) को एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी ट्विटर ने उन लोगों के ब्लू टिक हटा दिए जिन्होंने बिना पैसों के यानी कि लिगेसी वाले ब्लू टिक लिए हुए थे. अब किसी को भी ट्विटर पर ब्लू टिक चाहिए तो उसे ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा और पैसे खर्च करने होंगे. इसके साथ ही कई बड़े सिलेब्रिटीज के अकाउंट का ब्लू टिक हट गया. 

इनमें राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, एक्टर सलमान खान, महानायक अमिताभ बच्चन, क्रिकेटर विराट कोहली समेत कई नाम शामिल हैं. खबर आते ही ट्विटर पर अमिताभ बच्चन, सलमान खान, ब्लू टिक, एलन मस्क ट्रेंड होने लगे.  पूरे मामले पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर मामला आते ही लोग मौज लेने लगे हैं. कुछ कह रहे हैं कि सब पैसे का खेल है.' किसी ने लिखा कि यही तो असली बिजनस है.' आप भी देखिए कुछ मजेदार ट्वीट्स और मीम्स…

असली दर्द उन्हें ही हो रहा है.

एकदम से सब बदल गया

मीम बना रहे लोग

सबके साथ ऐसा ही हो रहा है

हंसी तो आएगी ही

दिस इज कॉल्ड बिजनस

मालूम हो, ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने कंपनी पॉलिसी में कई बदलाव किए थे. इन्हीं में से एक ट्विटर की पेड सब्सक्रिप्शन आधारित सेवा ‘ट्विटर ब्लू’ शुरू करना था. इस सब्सक्रिप्शन को लेने के बाद ही आपके अकाउंट के आगे ब्लू टिक दिखेगा. साथ ही कई और अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी. इस बारे में लल्लनटॉप टेक ने आपको विस्तार से बताया था. अगर आपने नहीं पढ़ा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं.

इस पूरे मामले पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: इमरान प्रतापगढ़ी के पुराने फोटो-वीडियो और शेर वायरल, अतीक अहमद की तारीफ़ पर घिरे

Advertisement

Advertisement

()