The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • tv store employee wins heart after he played kids favorite cartoon viral

स्टोर के बाहर से टीवी देख रहे थे गरीब बच्चे, शख्स ने किया दिल जीतने वाला काम!

चाव से TV देखने लगे बच्चे

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 10:52 AM IST)
Kids TV Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियोज वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. किसी को देख लोग दुखी हो जाते हैं तो कोई लोगों को खुश कर देता है. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. वीडियो में एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर एंप्लॉयी ने गरीब बच्चों के लिए कुछ ऐसा किया कि लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है? चलिए हम आपको बताते हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के बाहर कुछ गरीब बच्चे बैठे हैं. सभी बच्चे टीवी स्क्रीन को देख रहे होते हैं. तभी स्टोर में काम करने वाला एक बंदा बाहर आता है और कुछ ऐसा करता है कि इसका वीडियो वायरल हो गया. कर्मचारी स्टोर से बाहर आता है और बच्चों से बात करके टीवी रिमोट से टीवी स्क्रीन पर बच्चों का पसंदीदा कार्टून लगा देता है. ये देख बच्चे एक्साइटेड हो जाते हैं. इस घटना का वीडियो काफी देखा जा रहा है और लोग स्टोर मैनेजर के इस काम की काफी तारीफ कर रहे हैं. पहले आप भी ये वीडियो देखिए…

वीडियो गौतम त्रिवेदी नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. शेयर होने के बाद से ये लाखों बार देखा जा चुका है. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ऐसे ही लोगों की वजह से तो दुनिया खूबसूरत है. देखिए लोगों के कॉमेंट्स...

वीडियो कब का और कहां का है, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन कॉमेंट्स से पता चलता है कि वीडियो तमिलनाडु का है. लोग तो इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

कपल ने इंडियन आर्मी को भेजा शादी में आने का न्योता, सेना का जवाब वायरल हो गया!

Advertisement

Advertisement

()