'वर्जिन दिखने के लिए क्या करूं, सिगरेट न पिऊं?'
एक लड़की आपसे कुछ कहना चाहती है. पढ़िए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सोनाली चोपड़ा को जानते हो? एमटीवी चैनल पर एक शो आता है. 'गर्ल ऑन टॉप'. उसमें दिखाई पड़ती हैं ये. लेकिन जिस वजह से आज-कल चर्चा में हैं, वो इनका शो नहीं, इनकी इंस्टाग्राम पोस्ट हैं. अपनी कुछ दमदार तस्वीरों के साथ ये लंबे पोस्ट लिख रही हैं. जिनके जरिए ये समाज में औरतों के हालात और उनके साथ होने वाले क्राइम पर बात कर रही हैं.
ये बता रही हैं हम 'सुंदरता' के कॉन्सेप्ट को हम कितना तूल देते हैं. देखिए इन तस्वीरों को. और पढ़िए उनके साथ सोनाली ने क्या लिखा है:
1. मैं टीचर बनना चाहती थी, एस्ट्रोनॉट बनना चाहती थी. डांसर बनना चाहती थी. पेड़ लगाना चाहती थी. मां बनना चाहती थी. मैं वो लड़की हूं, जिसने आज सुबह स्टारबक्स से आपके जस्ट पहले कॉफ़ी खरीदी थी. वही लड़की, जिसने कल रात 10 बजे ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा था.
2. जानते हो, मैं थक चुकी हूं 'वो लड़की' कहलाए जाने से. कौन करेगा उस लड़की से शादी? कौन उसे घर छोड़कर आएगा?
3.सारी जिंदगी, वो सिखाते रहे कि मुझे क्या करना चाहिए. मुझे हर उस गुण के साथ बड़ा किया गया, जो मुझे एक आदर्श पत्नी बनने में मदद करे. मैं खाना बना सकती हूं, सफाई कर सकती हूं, सिलाई-बुनाई कर सकती हूं, पेट भर सकती हूं, वजन उठा सकती हूं. और सुख दे सकती हूं, जब और जैसे मांगा जाए.
4. मुझे नफरत है पैंट पहनने से. ब्रा पहनने से. मैं बिना बता के एक टीशर्ट और शॉर्ट्स में निकल घर का सामान लाना पसंद करती हूं. मुझे जींस और ब्रा से नफरत है.
5. मैंने सेक्स नहीं किया. मुझे देखकर पता नहीं चलता कि मैंने सेक्स नहीं किया. एक वर्जिन लड़की को वर्जिन लगने के लिए क्या करना चाहिए? बाल न रंगवाऊं? टांगें खोलकर न बैठूं? सिगरेट न पिऊं?
(सभी तस्वीरें इन्स्टाग्राम से)