The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • TV Actress Divya Bhatnagar dies of Covid 19 in Mumbai

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन

'तेरा यार हूं मैं' की शूटिंग के दौरान हुई थी तबीयत खराब.

Advertisement
Img The Lallantop
पिछले 10 दिनों से गंभीर हालत में थी. फोटो - इंस्टाग्राम
pic
यमन
7 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 7 दिसंबर 2020, 06:16 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का आज सुबह देहांत हो गया. महज 34 साल की उम्र में. शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी और फौरन उन्हें मुंबई के एस. आर. वी. हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. जहां वो कोरोना पॉज़िटिव पाई गई. जिसके बाद उनकी तबीयत और भी गिरती चली गई. हाई ब्लड प्रेशर पेशंट होने की वजह से हालात में सुधार नहीं आ रहा था.
उन्हे 26 नवंबर को अस्पताल लाया गया था. तब उनकी मां ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा था,
Embed
दिव्या की बिगड़ती हालत से परिवार वाले चिंतित थे. जिसके बाद उन्हे मुंबई के मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेवन हिल्स में एडमिट किया गया. यहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. एडमिट होने से पहले दिव्या शूटिंग कर रही थी. कॉमेडी सीरियल 'तेरा यार हूं मैं' की. शशि-सुमित प्रोडक्शन हाउस इसे बना रहा है. दिव्या की इस कंडीशन में उन्होंने भी आगे आकर आर्थिक मदद की थी.
न्यूज़ आने के बाद टीवी इंडस्ट्री के उनके साथियों ने भी शोक जताया. सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू यानि देवोलीना भट्टाचर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर दिव्या को याद करते हुए एक पोस्ट की. उन्होंने लिखा,
Embed
Embed

दिव्या की साथी कलाकार शिल्पा शिरोड़कर ने भी दिव्या के साथ एक फोटो साझा की. अपने इंस्टाग्राम पर वे लिखती हैं, "आज मेरा दिल टूट गया है. रेस्ट इन पीस दिव्या." 
Embed


दिव्या की पर्सनल लाइफ में भी उथल-पुथल मची हुई थी. जिसकी वजह से वे स्ट्रेस में थी. उनकी मां ने दिव्या की टूटी शादी को इसका कारण बताया. दिव्या की शादी पिछले साल दिसम्बर में हुई थी. उनके पति गगन भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं. हालांकि, कुछ महीनों बाद किसी अनबन की वजह से वे अलग रहने लगे थे.
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा दिव्या ने 'संस्कार', 'उड़ान', 'जीत गई तो पिया मोरे', 'विष' और 'संवारे सबको प्रीतो' जैसे टीवी शोज़ में भी काम किया था.

Advertisement

Advertisement

()