प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस में एक और खुलासा हुआ है. टीवी एक्ट्रेस सलोनी शर्माने कहा है कि वह और राहुल रिलेशनशिप में थे, लेकिन प्रत्यूषा उनके 'बीच में आई'.सलोनी और राहुल 4 साल से रिलेशनशिप में थे. सलोनी कई सीरियल्स में काम कर चुकी है.सलोनी ने चुप्पी तोड़ते हुए गुरुवार को मीडिया से बात की. बताया कि मैं कभी वोइंसान नहीं थी जो राहुल और प्रत्यूषा के बीच में आई. वो प्रत्यूषा थी जो मेरे औरराहुल के बीच में आई थी. मैं और राहुल 4 साल से रिलेशनशिप में थे. वो मेरा बिजनेसपार्टनर भी था. सलोनी का दावा है कि राहुल उनके साथ प्रत्यूषा को भी डेट कर रहा था.पर वह इस बात से अनजान थी. प्रत्यूषा ने जब अपनी बर्थडे पार्टी में मीडिया के सामनेराहुल से शादी का ऐलान किया तब सलोनी को इस बात का पता चला. इसके बादउन्होंने राहुल से ब्रेकअप कर लिया. सलोनी के मुताबिक, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी सेटअपकरने के लिए उन्होंने राहुल को 30 लाख रुपये दिए थे. उन्होंने बताया, 'सच पता चलनेके बाद मैं अपने पैसे लेने प्रत्यूषा के मुंबई वाले घर पहुंचीं. लेकिन वोमुझे देखते ही गुस्से से लाल हो गई. उसने मुझे अपने बेडरूम में मारा-पीटा. उसनेराहुल को भी मुझे मारने को कहा. साथ ही मेरे पैसे देने से भी मना किया. इतनीबेइज्जती के बाद मैं वहां से सीधे बांगर नगर पुलिस स्टेशन गई. और दोनों के खिलाफकंप्लेन दर्ज कराई.' इसके बाद सलोनी राहुल से कई बार अपने पैसों के लिए मिली. परप्रत्यूषा से उसका मिलना नहीं हुआ. सलोनी के मुताबिक, प्रत्यूषा ने जबरन राहुल सेउसका ब्रेकअप कराया. उसके खिलाफ राहुल के कान भरे. राहुल ने अपनी शादी और तलाक कीबात प्रत्यूषा और सलोनी दोनों से छिपाई थी. सलोनी को राहुल के दोस्तों से ये बातपता चल गई. उन्होंने राहुल से कई बार तलाक के पेपर्स दिखाने को कहा पर उसने कभीनहीं दिखाए. सलोनी कहती है कि अब मैं इस जाल से छूट चुकी हूं. पर मेरे जैसी और भीकई लड़कियां होंगी जिसे राहुल ने पैसे और ऐशो-आराम के लिए फंसाया होगा. राहुलप्रत्यूषा सुसाइड केस का अभियुक्त है. 18 अप्रैल तक राहुल को बॉम्बे हाई कोर्ट नेजमानत दे रखी है. बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, पिछले दो दिनों से वोबांगर नगर पुलिस स्टेशन जा रहा है. पुलिस उसका बयान रिकॉर्ड कर रही है. प्रत्यूषाकी मां सोमा बनर्जी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कोचिठ्ठी लिखी है. उन्होंने गुजारिश की है कि केस की जांच क्राइम ब्रांच करे.-------------------------------------------------------------------------------- * यह स्टोरी जागृतिक ने लिखी है, जो हमारे साथ इंटर्नशिप कर रही हैं.