The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Turkmenistan president banned all tobacco products, publicly burned piles of cigarettes

यहां एक लाख पंद्रह हजार आठ सौ रुपए की पड़ेगी एक सिगरेट

पर मिलेगी कइसे क्योंकि एक डेंटिस्ट ने सब तो जलवा दीं

Advertisement
pic
18 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2016, 04:21 AM IST)
Img The Lallantop
Source- Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने देश भर में सिगरेट बैन कर दी है. बैन माने पूरी तरह से बैन. जित्ती भी सिगरेट थीं सब जलवा दी. अब कोई बेचता मिला तो उसे 1200 यूरो का चटाका लगेगा, रूपए में गिनें तो 1 लाख 15 हजार से ज्यादा की पड़ जाएगी एक सिगरेट. तो जो इतने भले राष्ट्रपति हुए हुए हैं. उनका नाम ऐसा कि लेने में जीभ लोढ़ा हो जाए कूरबांगूली बेरडेमूकामेहदेव. डेंटिस्ट थे पहले, फिलहाल राष्ट्रपति हैं. राष्ट्रपति भी ऐसे कि पिछली बार जब चुनाव हुए तो 97 परसेंट वोट इन्हीं को मिले. कम कहे को ज्यादा समझिएगा. बहुत प्रोग्रेसिव हैं, और देश भी बड़ा अच्छा पहिले तो सर्कस देखने की भी मनाही थी वहां.

Advertisement

Advertisement

()