The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • turkish-hospital-uses-toy-cars-to-take-kids-with-cancer-for-treatment

कैंसर पीड़ित बच्चों का ऐसे ध्यान रख रहा अस्पताल, वीडियो देख इमोशनल हो जाएंगे!

तुर्की के अस्पताल का वीडियो वायरल है.

Advertisement
pic
3 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2023, 08:22 PM IST)
Children enjoying car ride in turkey hospital
बैटरी से चलने वाली मिनी कार पर सवार बच्चे. (फोटो- एनोडोलू न्यूज एजेंसी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कैंसर से जंग जीतना किसी भी शख्स के लिए बड़ा कठिन काम होता है. और कैंसर जब बच्चों को ही अपना निशाना बना ले, तो मामला ज्यादा पेचीदा हो जाता है. कैंसर को हराने के लिए बेहतर इलाज के साथ मेंटल हेल्थ भी अच्छी होनी चाहिए. इसी को ध्यान में रखते हुए तुर्की (Turkey Cancer Hospital) के एक अस्पताल ने गजब तरीका निकाला है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है.

तुर्की की एक न्यूज एजेंसी है- एनाडोलू. इसने अपने ट्विटर अकाउंट पर राजधानी अंकारा के एक अस्पताल का वीडियो शेयर किया है. इस अस्पताल में कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज किया जाता है. बच्चों के लिए यहां बैटरी से चलने वाली छोटी-छोटी कारें हैं. बच्चों के इनके जरिए एक रूम से दूसरे रूम में ले जाया जाता है. बलून से सजी इन कारों पर म्यूजिक का आनंद लेते हुए बच्चे ट्रीटमेंट रूम में जाते नजर आ रहे हैं.

 

वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

सोशल मीडिया पर इस अस्पताल का वीडियो वायरल है. इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं. यूजर्स भावुक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो को दिल जीतने वाला बताया, तो दूसरे ने इस प्रयास को सराहनीय कहा. यूजर्स ने बच्चों के जल्द ठीक हो जाने की प्रार्थना की.

बच्चे भी खुश हो गए!

अस्पताल में ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ मूसा काराकुर्कु ने बताया कि उनके पास इस तरह की 6 कार हैं. वो बच्चों को MRI स्कैन और टोमोग्राफी के लिए इन कारों में ही भेजते हैं. उन्होंने बताया कि वो चाहते हैं कि बच्चों के लिए अस्पताल एक प्लेग्राउंड की तरह हो और उन्हें इलाज के दौरान कम से कम परेशानी हो. उन्होंने कहा कि पहले स्ट्रेचर पर इलाज के लिए जाते हुए जो बच्चे रोते थे, वे अब कार से खुशी-खुशी ये काम कर रहे हैं.

वीडियो: सलमान खान,ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन के घरों के बच्चों की फिल्में इस साल आने वाली हैं

Advertisement

Advertisement

()