तुर्की अपनी जेलों से हजारों कैदियों को आजाद करने जा रहा है. ये फैसला जेल मेंकैदियों की संख्या कम करने के लिए लिया गया है. ताकि पिछले महीने तख्तापलट करने कीकोशिश में पकड़े गए विद्रोहियों के लिए जेलों में जगह बनाई जा सके. तुर्की केन्यायमंत्री बेकिर बोजडाग ने ट्वीट करके बताया कि 38,000 कैदी रिहा कर दिए जाएंगे.उन्होंने बताया कि कैदियों को माफ नहीं किया जा रहा है. उन्हें शर्तों पर छोड़ाजाएगा. तख़्तापलट से जुड़े आरोपों में 40,000 के करीब लोगों को पकड़ा गया है.हजारों लोगों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी. इनमें टीचर, पुलिस ऑफिसर, स्टेटब्यूरोक्रेट्स और एयरलाइन कर्मचारी शामिल हैं. पकड़े गए लोगों को जेलों में बुरीतरह ठूंस कर रखा गया है. ह्यूमन राइट्स वाले बता रहे हैं कि उनके साथ बहुत बुराबर्ताव हो रहा है. उनकी हेल्थ खराब हो रही है. छोड़े जा रहे कैदी वो हैं, जिनकी सजापूरी होने में दो साल और उससे कम का समय बचा है. या जिनका जेल में अच्छा बिहेव रहाहै. इसमें उन कैदियों को नहीं छोड़ा जाएगा, जो मर्डर, रेप, घरेलू हिंसा और दूसरेऐसे मामलों में पकड़े गए हैं.