The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • turkey syria earthquake viral video of father crying for died infant

भूकंप में मारे गए नवजात को पकड़ कर पिता ऐसा रोया, ये वीडियो लोगों को रुला गया

ट्रिगर वॉर्निंग- डिस्टर्बिंग विजुअल.

Advertisement
pic
7 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 7 फ़रवरी 2023, 12:32 PM IST)
video shows father crying infant died in earthquake Syria turkey
सीरिया में भूकंप से तबाही. (फोटो-ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

तुर्की और सीरिया में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है (Turkey Syria Earthquake Video). अब तक लगभग 4500 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. मलबों के ढेरों से निकल रही लाशों के बीच हर तरफ मातम पसरा है. कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें तुर्की और सीरिया के भूकंप प्रभावित इलाकों के हालात देखे जा सकते हैं. टूटे हुए मकान, मलबे में फंसे पीड़ित और शवों पर रोते लोग. 

ऐसे ही एक वीडियो में एक शख्स भूकंप में मारे गए अपने नवजात बच्चे के शव को पकड़ कर रोता दिख रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को जिसने देखा वो सहम गया. इंडिया टुडे के मुताबिक बताया जा रहा है कि वीडियो सीरिया का है. शख्स कंबल में लिपटे अपने बच्चे के शरीर को कसकर पकड़े हुए नजर आ रहा है. उसे चूम रहा है. आसपास के लोग शख्स को दिलासा देने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. 

तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद दिल दहला देने वाले और भी कई वीडियो सामने आ रहे हैं. फिलहाल दोनों देशों में खोज और बचाव अभियान जारी है.

सैकड़ों बिल्डिंग जमींदोज

भूकंप की वजह से तुर्की और सीरिया में सैकड़ों बिल्डिंग जमींदोज हो गई हैं. वहां के मालट्या प्रांत के गवर्नर ने 130 से ज्यादा बिल्डिंग गिरने की जानकारी दी है. सीरिया के सिविल डिफेंस ने स्थिति को विनाशकारी बताते हुए कहा कि सैकड़ों लोग मलबे में दबे हैं. अस्पतालों के इमरजेंसी रूम घायलों से भरे पड़े हैं. इस बीच तुर्की के उप-राष्ट्रपति फुआत ओक्ताए ने बताया कि तुर्की के 10 प्रांत भूकंप की चपेट में आए हैं.

6 फरवरी को 24 घंटे के अंदर तुर्की में तीन अलग-अलग भूकंप आए थे. इनकी तीव्रता 7.8, 7.5 और 6.0 मापी गई थी. पहले भूकंप का केंद्र गजियांटेप, दूसरे का काहरामानमारस और तीसरे का गोकसुन इलाका था. तुर्की में 1999 के बाद आया ये अब तक का सबसे जानलेवा भूकंप है. उस भूकंप में 17 हजार से भी ज्यादा लोग मारे गए थे.

भारत ने भेजी मदद

भूकंप से हुई तबाही ने तुर्की को अंतरराष्ट्रीय मदद मांगने पर मजबूर कर दिया है. उसने दुनियाभर के सक्षम देशों से मदद की गुहार लगाई है. भारत भी अपनी तरफ से हर संभव कदम उठा रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि NDRF रेस्क्यू टीम का पहला दल अपने साथ राहत सामग्री लेकर तुर्की के लिए निकल चुका है. भारत ने स्पेशल डॉग स्क्वॉड, मेडिकल सप्लाई, ड्रिलिंग मशीन और दूसरी जरूरी चीजों को तुर्की भेजा है.

वीडियो: तुर्की भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही, 7.8 मैग्नीट्यूड के बाद तबाही देख दुनिया हिल गई!

Advertisement

Advertisement

()