नोएडा, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद. इन चार शहरों में वो यूनिट्स (मिंट) हैं, जहांसिक्के बनते हैं. 1, 2, 5, 10 रुपये के. वही जो हम आप इस्तेमाल करते हैं.सिक्युरिटी प्रिंटिंग ऐंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) नाम कीएजेंसी इस काम की बागडोर संभालती है. कुछ दिन पहले एक खबर आई कि 1, 2 और 5 रुपये केसिक्के बनाने का काम रोक दिया गया है. टेंपरेरी तौर पर. मगर सोशल मीडिया पर इसखबर को नमक मिर्च लगाकर ये अफवाह उड़ा दी गई कि नोटबंदी की तरह ही अब सिक्काबंदी करदी गई है. माने जो सिक्के लोगों के पास हैं, न वो चलेंगे और न ही नए सिक्के चलपाएंगे. हम बताते हैं आपको कि इस अफवाह की असलियत क्या है.सिक्कों का प्रोडक्शन कम कर दिया गया है.पहले जानें, क्या है फैसलाफैसला असल में सिक्कों के प्रोडक्शन को कम करने का है ना कि सिक्के बंद करने का. जोसिक्के लोगों के पास हैं, वो चलते रहेंगे और नए सिक्के भी बनते रहेंगे मगर धीमीरफ्तार से.क्यों लिया गया फैसलाइसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि नोटबंदी के बाद काफी संख्या में सिक्के बनाएगए थे. जो कि अभी तक आरबीआई के स्टोर में भारी मात्रा में हैं. आरबीआई मिंट सेसिक्के नहीं उठा रहा है. यही कारण है कि सिक्कों का प्रोडक्शन रोका गया है.आरबीआई सिक्के नहीं ले रहा है.आम आदमी के लिए क्याइस कदम से आम लोगों को परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. मार्केट में सिक्कोंकी कोई कमी नहीं होने वाली है. क्योंकि आरबीआई के पास हचक्क के सिक्के भरे पड़ेहैं. 24 नवंबर, 2016 को ही उसके पास 1, 2, 5 और 10 रुपये के 676 करोड़ रुपये मूल्यके सिक्के थे.सरकार ने क्या कियासिक्काबंदी की खबर के बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री ने मिंट के अधिकारियों के साथ एक बैठककी. इसमें यही तय हुआ कि सिक्कों का प्रोडक्शन होता रहेगा. बस इसकी रफ्तार घटा दीजाएगी. माने अब तक देश की चार मिंट्स में रोजाना दो शिफ्ट में 5-6 मिलियन सिक्केबनते थे. मगर अब एक शिफ्ट में काम करने का फैसला हुआ है. माने एक दिन में 2 मिलियनसिक्के ही बनाए जाएंगे. ये स्थिति तब तक रहेगी, जब तक आरबीआई इन मिंट्स में इकट्ठीहुई सिक्कों की खेप उठा नहीं लेता. सरकार आरबीआई से भी इन सिक्कों को लेने के लिएकहने वाली है.मितरों... याद है ना.अब तो मामला समझ में आ ही गया होगा. कोई सिक्काबंदी नहीं हुई है. और होती तो मोदीजीना आते टीवी पर. 8 नवंबर, 2016 तो याद ही होगा ना. बोल देते मित्रों... आज सेसिक्के बंद. इतना सस्पेंस थोड़ी ना रखते. खैर टीवी देखते रहिए, हो तो कुछ भी सकताहै. मगर फिलहाल कोई बंदी नहीं हुई है. आराम से सिक्के लेते-देते रहिए. और जो लोगसोशल मीडिया के धुरंधरों के चक्कर में परेशान हैं, उनको भी सच्चाई बता दीजिए.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-नोटबंदी का तूफान तो झेल गए पर सिक्केबंदी की सुनामी कैसे बर्दाश्त होगी?FDI नीति में इस बदलाव से आईफोन खरीदना आसान होने वाला हैकिसी भी बैंक में आपका अकाउंट है, तो आपके लिए बहुत बुरी खबर है10 रुपये के नोट की फोटो आ गई है, साथ आई है एक बुरी खबरलल्लनटॉप वीडियो देखें-