बाजार गर्म है. न्यूज़ वाली लाइन है. एकदम चाट न्यूज़ वाली. लेकिन बात सही है. बाज़ारगर्म है. और जब 2000 का नोट आया तो गरमी और बढ़ गयी. लोग सेल्फी-वेल्फ़ी डाल रहे हैं.ट्विटर पर. फेसबुक पर. इस टाइम 2000 का नोट लेकर सेल्फी खींचना गोल्ड मेडल जीतनेजैसा प्रतीत हो रहा है. [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/TheTwistedBaba/posts/10156188019683644"] लेकिनइन्हीं सबके बीच कट्टरों और सिक्युलरों - लिबटार्ड्स में खिंचाई चल रही है. लोग एकदूसरे पर सवाल दाग रहे हैं. जिसने कहा कि दिक्कत हो रही है, उसे काला धन रक्षकबताया जा रहा है. जिसने कहा कोई दिक्कत नहीं है, वो भक्त कहा जा रहा है. ऐसे मेंट्विटर और फ़ेसबुक आग फैला रहा है. एक जने हैं. नाम रक्खे हैं विशेष. ट्विटर पर@Vishesh4 के नाम के हैंडल से हैं. उन्होंने एक फ़ोटो देखी. ट्विटर पर साट दी. कहनेलगे कि फ़ोटो में दिख रही बालिका केशव प्रसाद मौर्य की बेटी है. उसके हाथ में 2 हज़ारके नोटों की गड्डी है. जब आदमी एक बार में 4 हज़ार ही निकाल सकता है. और दिन मेंमात्र 10 हज़ार तो उसके हाथ में इतनी रकम कैसे आई. और इस ट्वीट को लपक के रीट्वीटकिया शायर-ए-आज़म श्री कुमार विश्वास जी ने. विशेष जी ने पता नहीं 'कर्मा इज़ अ बिच'वाली कहावत सुनी या नहीं. लेकिन उन्हें 'इन्टरनेट इज़ अ बिच' वाली कहावत सुन लेनीचाहिए थी. इन्टरनेट पर कोई किसी को नहीं छोड़ता. कोई विजय हैं जो ट्विटर पर@centerofright नाम के हैंडल को हैंडल करते हैं. उन्होंने तुरंत केशव प्रसाद मौर्यके एफिडेविट को ट्विटर पर चेंप दिया. और दिखा दिया कि केशव प्रसाद मौर्य की तो एकभी बिटिया ही नहीं है. कुमार विश्वास ने अभी भी रीट्वीट किया ही हुआ है. उन तकसंदेसा पहुंचाया जाए. प्लीज़. और रही बात फ़ोटो में दिख रही कन्या की, वो बैंकएम्प्लॉयी भी हो सकती है. सबसे ज़्यादा संभावना यही है कि वो बैंक में काम करतीहोगी. नोट की गड्डी लग गयी उसके हाथ में. और एक बात और, विश्वास जी को उसके हाथ मेंगड्डी देखते ही कैसे पता चल गया कि वो 10 लाख रुपये हैं. देखा जाए तो मालूम नहीं चलरहा है गड्डी कितनी मोटी है. लेकिन वाह री हठधर्मिता. लॉजिक को ताक पे रखवा देतीहै. जय हो!--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:खुद को तैयार कर लें, 1000 का नया नोट भी आ रहा हैकार्टून नहीं है ये, नोट पर गांधी जी की तस्वीर यहां से आई थीनरेंद्र मोदी से पहले इस प्रधानमंत्री ने लिया था ऐसा बोल्ड डिसीजन2000 रुपए के नोट को लेकर फैलाया जा रहा सबसे बड़ा झूठ!नोट बैन: किसको चिंता करने की जरूरत है और किसको नहींअब से 500 और 2000 रुपए के बस यही वाले नोट लेना