पड़ताल : कैराना में जीत के बाद क्या सांसद तबस्सुम ने इसे 'अल्लाह की जीत' बताया था?
जमकर शेयर हो रहा है ये पोस्ट.
Advertisement

सोशल मीडिया पर तब्बसुम हसन का यह फर्जी बयान बहुत शेयर हो रहा है
Quick AI Highlights
Click here to view more
कैराना में हुए उप-चुनाव में बीजेपी मृगांका सिंह के खिलाफ विपक्ष ने संयुक्त उम्मीदवार तबस्सुम हसन को उतारा था. तबस्सुम आरएलडी के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं. इस मुकाबले में जीत के ढोल बजे तबस्सुम हसन के खेमे में. उन्होंने मृगांका सिंह को 44,618 वोटों से हरवाया.
संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार के खिलाफ यह बीजेपी की तीसरी हार थी. इस चुनाव के नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ प्रचार दिखाई देने लगा. 'Yogi Adityanath-True Indian'नाम के पेज पर एक फोटो शेयर हुई. इसमें कैराना की नई सांसद तबस्सुम हसन की फोटो लगी हुई थी और नीचे एक बयान लिखा हुआ था-
"ये अल्लाह की जीत है और राम की हार है."
इस फोटो के कैप्शन का कैप्शन और भी दिलचस्प है. इसका मजमून कुछ इस तरह से था-
यह भी पढ़ें-
इस फोटो के कैप्शन का कैप्शन और भी दिलचस्प है. इसका मजमून कुछ इस तरह से था-
"आज वाकई बड़ा खुश हूँ. कैराना की हार पर सुबह दुख था, लेकिन जैसे ही कैराना से सांसद चुनी गई तबस्सुम बेगम ने कहा, 'यह इस्लाम की जीत है और हिंदुओं की हार है'. मजा आ गया. वाकई मजा आ गया. यह उन लोगों के लिए मुंह पर तमाचा था, जो मोदी के विरोध में और जाति की राजनीति को स्थापित करने के लिए तबस्सुम बेगम को वोट दे आए थे और उन तब बेगम ने 1 मिनट में उनके भाईचारे में से भाई निकाल कर के उन्हें चारा बना दिया और उनकी औकात दिखा दी. वाकई मजा आएगा. तबस्सुम बेगम को यही बयान देना चाहिए था."यह फोटो दर्जनों हिंदुत्ववादी पेज से इसी कैप्शन के साथ शेयर हो रही है. तबस्सुम ने वायरल हो रही इस पोस्ट के बारे में alt news को सफाई देते हुए कहा-
“हम तो सब धर्मों का सम्मान करते हैं, हमारा ऐसा कुछ अलग नहीं है. हमेशा जो है हम ये चाहते हैं कि भाई सब इंसानियत में रहे हर इंसान एक-दूसरे से प्यार मोहब्बत से रहे. इन लोगों को जब कोई रास्ता नहीं मिला तो ये फेक मेसेज चला-चला के 2019 के लिए रास्ता बनाना चाहते हैं. आपको कहीं से पता चले अगर जिसने यह सब किया है तो मुझे भी जरूर इन्फॉर्म करियेगा. हम ऐसे लोग नहीं है ना हमने ऐसा कुछ कहा है कभी. अल्लाह और राम में फर्क ही क्या है, मानने वालों की बात है आस्था की बात है. जो मानता है दिल से मानता है. दिल से मानने की बात है.”कुल-मिलाकर यह फोटो फर्जी है. तबस्सुम हसन ने इस किस्म का कोई बयान नहीं दिया गया. सियासी फायदे उठाने के चक्कर में कुछ ख़ास पेज इस किस्म के भड़काऊ पोस्ट शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें-

