The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • trump delays strikes for ten days claims iranian government requested no response from iran

ईरान के एनर्जी सोर्स पर 10 दिनों तक हमले नहीं, ट्रंप ने बढ़ाई डेडलाइन, बोले- बातचीत अच्छी चल रही

Trump delays strike on Iran: प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच अच्छी बातचीत चल रही है. इसलिए 10 दिन तक जंग को टाला जा रहा है.

Advertisement
pic
27 मार्च 2026 (अपडेटेड: 27 मार्च 2026, 10:56 AM IST)
trump delays strike for 10 days
ईरान पर अब 10 दिन तक हमला टला. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले 10 दिन तक ईरान के खिलाफ जंग टाल दी गई है. साथ ही ये भी कहा कि ईरान ने उनसे जंग रोकने की अपील की थी. एक पोस्ट में बताया कि उनकी ईरान से बैक चैनल बातचीत बहुत अच्छी चल रही है, इसलिए हमले टाले गए हैं. (Iran-America backchannel communication). ऐसा ट्रंप का दावा है. लेकिन ईरान की तरफ से अभी तक ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. लिखा, 

‘ईरानी सरकार ने हमसे मिडिल ईस्ट में जंग रोकने की अपील की है. इस रिक्वेस्ट को ध्यान में रखते हुए मैं ऐलान करता हूं कि अगले 10 दिन तक, यानी 6 अप्रैल तक ईरान के किसी भी एनर्जी प्लांट पर हमला नहीं किया जाएगा.’

trump post
प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप का पोस्ट. 

ध्यान रहे ईरान ने अभी तक इस बातचीत को औपचारिक नहीं माना है. ईरान का कहना है कि कुछ सोर्स से मैसेज रिसीव हुए हैं, लेकिन इसे निगोशिएशन न समझा जाए. 

ध्यान एक और बात पर देना चाहिए. एक तरफ ट्रंप बातचीत के ज़रिए सीज़फायर का रास्ता दिखा रहे हैं. दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट में सैनिकों को ग्राउंड पर भेजने की तैयारी में हैं. वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट बताती है कि पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) दस हज़ार अतिरिक्त ग्राउंड ट्रुप्स भेजने की योजना बना रहा है. 

ये भी पढ़ें: होर्मुज संकट को लेकर डॉनल्ड ट्रंप ने PM मोदी को किया फोन, क्या बात हुई?

प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने इससे पहले भी ईरान पर स्ट्राइक टालने की बात की थी. 22 मार्च को ट्रंप ने ईरान को धमकी दी कि अगर 48 घंटे में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज नहीं खोला तो सभी बड़े एनर्जी साइट तबाह कर दिए जाएंगे. ईरान ने इस धमकी को हल्के में लिया और ट्रंप को दो टूक जवाब दिया. अगले ही दिन ट्रंप शांति समझौते की बात करने लगे. उन्होंने तब अगले पांच दिन तक ईरान पर हमला न करने का ऐलान किया था. अब इस अवधि को बढ़ाकर 10 दिन कर दिया गया है.   

वीडियो: दुनियादारी: ईरान जंग के बीच हिजबुल्लाह लेबनान पर क्यों टूट पड़ा?

Advertisement

Advertisement

()