The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • trump declares war finished in one hour iran israel but war will continue

ईरान कहीं से हार नहीं मानता दिख रहा, फिर ट्रंप क्यों कह रहे अमेरिका युद्ध जीत गया?

Trump claims against Iran War: डॉनल्ड ट्रंप ने भाषण देते हुए फिर कहा है कि उन्होंने ईरान के खिलाफ जंग जीत ली है, लेकिन इतनी जल्दी जंग से बाहर नहीं आएंगे.

Advertisement
pic
12 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 09:35 AM IST)
trump claims win against iran war
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जंग जीतने का दावा ठोका. (फोटो-ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईरान के खिलाफ जंग जीतने का दावा ठोकने वाले राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना यही दावा ठोका है. इस बार एक स्टेज से वो झूमते हुए भी नज़र आए. एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि ईरान के खिलाफ जंग वो पहले ही घंटे में जीत चुके थे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, 11 मार्च को केंटकी राज्य में राष्ट्रपति ट्रंप की एक रैली हुई. इसी रैली में भाषण देते हुए उन्होंने कहा,

‘ईरान के 58 नेवल शिप को अमेरिका ने ध्वस्त कर दिया. पहले ही घंटे में जंग ख़त्म हो चुकी थी. लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है. जंग के तुरंत बाद ये कहना ठीक नहीं कि हम जीत गए, लेकिन सच ये है कि हम जीत चुके हैं.’

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी

रैली में अपने संबोधन में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के नाम का भी ज़िक्र किया. नाम के पीछे की कहानी मज़ाकिया अंदाज़ में सुनाई. ईरान के खिलाफ अमेरिका ने ‘operation epic fury’ चलाया था. अपने लोगों से पूछा ‘आपको क्या लगता है ये नाम क्यों रखा गया था? अगर हम जंग न जीतते तो ये नाम बेकार हो जाता. देखिए हम जीत गए.' इस दौरान स्टेज पर थिरकते हुए उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

डॉनल्ड ट्रंप ने बताया कि इस ऑपरेशन के लिए करीब 20 नाम सुझाए गए थे. इनमें से केवल एक नाम पसंद आया है ‘epic fury’. उन्होंने आगे कहा कि इस ऑपरेशन से ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन वॉशिंगटन इतनी जल्दी जंग से बाहर नहीं निकलेगा. 

तेल की बढ़ती कीमतों पर क्या दावा?

डॉनल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष दुनियाभर में चिंता का विषय बना हुआ है. लगभग दो हफ्ते पहले ये जंग शुरू हुई थी. इस युद्ध में ईरान के सैन्य ढांचे और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमले किए गए थे. जंग की शुरुआत से ही स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को लेकर भी विवाद शुरू हो गया था. दुनिया का लगभग 20 फीसदी तेल इसी रास्ते से गुज़रता है. सप्लाई बाधित होने की वजह से कई देशों में तेल की कीमत बढ़ गई है. 

रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रंप ने माना कि जंग की वजह से ग्लोबल मार्केट पर असर पड़ा है. फिर खुद ही इसमें सुधर की बात कहने लगे. उन्होंने कहा, ‘हम जल्द ही ट्रैक पर वापस आ जाएंगे, तेल की कीमत भी घट जाएगी. मैंने पहले भी ये किया है, अब भी कर सकता हूं.’ 

इस पर बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि ऊर्जा कीमतों पर पड़े दबाव को कम करने के लिए सरकार स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व का इस्तेमाल कर सकती है. 

वीडियो: दुनियादारी: क्या ईरान ने होर्मुज की खाड़ी में समुद्री सुरंगे बिछा दीं?

Advertisement

Advertisement

()