The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • trump claims receiving present from iran amid war link strait of hormuz

'ईरान ने मेरे लिए बड़ा तोहफा भेजा, कीमत करोड़ों में', डॉनल्ड ट्रंप ने बताया बातचीत कहां तक पहुंची?

Trump claims on Iran War: प्रेसिडेंट ट्रंप ने बताया कि ईरान ने उन्हें 'एक बड़ा और महंगा तोहफा' भेजा है. ये तोहफा न्यूक्लियर से जुड़ा नहीं है. उन्होंने ईरान को लेकर और भी ताजा अपडेट दिए हैं.

Advertisement
pic
25 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:20 AM IST)
trump claims present from iran
डॉनल्ड ट्रंप ने कहा ईरान से उन्हें तोहफा आया है. (फोटो-ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जंग के बीच नया दावा किया है. उनका कहना है कि ईरान ने उन्हें एक 'बड़ा तोहफा' भेजा है. उस तोहफे की कीमत करोड़ों में हो सकती है, लेकिन तोहफा क्या है? कैसा है? इसपर कोई बात नहीं की है. हालांकि उनकी बात से समझ आया कि ये तोहफा स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से जुड़ा हो सकता है. 

डॉनल्ड ट्रंप ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात कर रहे थे. वे ईरान की सत्ता परिवर्तन के बारे में बात कर रहे थे, तभी इस तोहफे का ज़िक्र किया. कहा, 

‘उन्होंने (ईरान) हमें एक तोहफा भेजा है, जिसे आज हमने रिसीव किया. ये तोहफा बहुत बड़ा है, इसकी कीमत करोड़ों में होगी. हां ये तोहफा कोई न्यूक्लियर नहीं है. तेल और गैस से ही जुड़ा कुछ है. मैं आपको ये नहीं बताऊंगा कि क्या है. उन्होंने इसे भेजकर अच्छा काम किया है.’

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रंप ने तेल और गैस से जुड़ा कोई गिफ्ट बताया है इसलिए अनुमान है कि ये स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से जुड़ा हो सकता है. स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से दुनिया का 20% तेल ट्रासंपोर्ट होता है. अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग में इसकी सप्लाई बाधित हुई. जिसकी वजह से ग्लोबल मार्केट में तेल और गैस के दाम बढ़ गए.  

प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने जंग पर चल रही बातचीत का भी ज़िक्र किया. उन्होंने बताया कि ईरान में ‘सही लोगों’ से बातचीत जारी है. उन्होंने कहा कि ईरान जंग रोकने को तैयार है. ट्रंप ने ये भी दावा किया कि ईरान ने इस बात पर सहमति दे दी है कि वो भविष्य में यूरेनियम एनरिच्मेंट नहीं करेगा और कोई परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. हालांकि ईरान की ओर से अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान पर हमले रोकने का ऐलान किया, ट्रंप का 'हृदय परिवर्तन' कैसे हो गया?

डॉनल्ड ट्रंप ने जंग में अपनी जीत की बात भी दोहराई. उन्होंने एक बार फिर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को निशाना बनाया. प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा कि पीट नहीं चाहते थे कि जंग इतनी जल्दी ख़त्म हो जाए. हालांकि उन्होंने खुलकर इसपर बात नहीं की है.  

वीडियो: ट्रंप ने ईरान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया? स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()