The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Trump attacker Thomas Matthew Crooks bullied at school said Former classmates

डॉनल्ड ट्रंप को गोली मारने वाले के साथ स्कूल में बहुत बुरा हुआ था

Donald Trump Rally Firing Case: ट्रंप पर फायरिंग करने वाले को मौके पर ही मार गिराया गया था. हमलावर की पहचान थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के तौर पर हुई है, जो साल 2022 में ही बेथेल पार्क स्कूल से ग्रेजुएट हुआ था. उसके क्लासमेट ने बताया है कि थॉमस अक्सर अकेला रहता था. उसने कभी राजनीति या डॉनल्ड ट्रंप पर कोई चर्चा नहीं की.

Advertisement
Trump attacker Thomas Matthew Crooks 'bullied at school'
थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के साथ पढ़े लोगों ने उसके बारे में कई बातें बताई हैं. (तस्वीर: Bethel Park School District)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
15 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 15 जुलाई 2024, 10:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

डॉनल्ड ट्रंप पर हमला करने वाला थॉमस मैथ्यू क्रुक्स अपने स्कूली दिनों में ‘शांत’ और ‘अकेला’ रहता था. इतना ही नहीं, उसकी स्कूल में बहुत बुलीइंग भी होती थी. स्कूल में अधिकतर उसकी ड्रेस और पहनावे का मजाक बनाया जाता था. ये बातें थॉमस मैथ्यू के साथ स्कूल में पढ़े लोगों ने बताई हैं.

13 जुलाई को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान डॉनल्ड ट्रंप पर हमला हुआ. इस हमले में ट्रंप को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग हुई. एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूते हुए निकली. ट्रंप की जान बाल-बाल बची, लेकिन इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. वहीं अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर ने हमलावर थॉमस मैथ्यू को घटनास्थल पर ही मार गिराया था.

इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल जारी है. ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ट्रंप पर हमले का मकसद क्या था. इसी क्रम में हमलावर को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं. 

ये भी पढ़ें- 'मेरी खाल को चीरती हुई गोली निकल गई... ' हमला कैसे हुआ? डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सब बताया है

स्कूल में बुलीइंग होती थी

थॉमस मैथ्यू अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क इलाके का रहने वाला था. उसकी उम्र 20 साल थी. थॉमस क्रुक्स 2022 में बेथेल पार्क कॉलेज से ग्रेजुएट हुआ था. न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक थॉमस के साथ स्कूल में साथ पढ़े जेसन कोहलर ने बताया कि स्कूल में थॉमस की खूब बुलीइंग होती थी. कपड़े और पहनावे को लेकर उसे परेशान किया जाता था. वो अक्सर हंटिंग आउटफिट वाले कपड़े पहनता था. इस वजह से उसे तंग किया जाता था. 

वो बहुत शांत और सामाजिक रूप से अलग-थलग रहने वाला स्टूडेंट था. उसके बहुत कम दोस्त थे. एक क्लासमेट ने बताया कि थॉमस की दिलचस्पी कंप्यूटर बनाने और गेम खेलने में थी. स्कूल में थॉमस ने राइफल टीम जॉइन करने की कोशिश की थी. लेकिन उसका निशाना अच्छा नहीं होने के कारण उसे टीम से बाहर कर दिया गया था. 

क्लासमेट्स के मुताबिक उन्हें याद नहीं कि कभी भी थॉमस ने राजनीति या डॉनल्ड ट्रंप पर कोई चर्चा की हो. अब तक थॉमस का राजनीतिक झुकाव साफ नहीं हो पाया है. न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक थॉमस रजिस्टर्ड  रिपब्लिकन था, लेकिन पहले उसने डेमोक्रेटिक-अलाइन्ड प्रोग्रेसिव पॉलिटिकल एक्शन कमिटी को चंदा दिया था. FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) के मुताबिक, अब तक ऐसा माना जा रहा है कि इस पूरी घटना में शूटर अकेले ही काम कर रहा था. 

वीडियो: डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाला 20 साल का लड़का किसका सपोर्टर निकला? FBI ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()