The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Trump and tulsi gabard sydney attack radical Islamist remark know what did they say

'इस्लामवाद सबके लिए खतरा... ', ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमले पर ट्रंप और तुलसी का बयान सुना क्या?

Donald Trump ने White House में उसी Hanukkah Festival पर रिसेप्शन रखा, जिसे मनाते समय Australia में Terror Attack हुआ था. इस दौरान उन्होंने हमले में मारे गए लोगों और खासकर कि यहूदियों के प्रति संवेदना जाहिर की. साथ ही इसे यहूदी विरोधी आतंकवादी हमला बताया.

Advertisement
Trump and tulsi gabard sydney attack radical Islamist remark know what did they say
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और नेशनल इंटेलीजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड. (Photo: ITG)
pic
सचिन कुमार पांडे
17 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025, 04:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी सहयोगी तुलसी गबार्ड ने सिडनी के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले को कट्टरपंथी इस्लामी हमला बताया है. तुलसी गबार्ड ने तो यहां तक कहा कि इस्लामवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा है और इस्लामिस्ट पूरी दुनिया का इस्लामीकरण करना चाहते हैं. कहा कि यूरोप और शायद ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत देर हो चुकी है, लेकिन अमेरिका चाहे तो अभी बच सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आवास व्हाइट हाउस में मंगलवार, 16 दिसंबर को हनुक्का त्योहार के अवसर पर रिसेप्शन रखा गया था. मालूम हो कि यह वही त्योहार है, जिसे मनाते समय ऑस्ट्रेलिया में आतंकी हमला हुआ था. ट्रंप ने कार्यक्रम में अपने स्पीच की शुरुआत सिडनी हमले में मारे गए लोगों को याद करते हुए की. उन्होंने कहा,

Embed

इसके बाद ट्रंप ने इस हमले के लिए कट्टरपंथी इस्लाम को जिम्मेदार ठहराया और सभी देशों से इसके खिलाफ खड़े होने की अपील की. उन्होंने कहा,

Embed

trump in hanukkah event
व्हाइट हाउस में हनुक्का इवेंट के दौरान ट्रंप. (Photo: white house)
तुलसी गबार्ड ने बताया इस्लामी हमला

वहीं अमेरिका के नेशनल इंटेलीजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने तो सिडनी की घटना को सीधे तौर पर इस्लामी आतंकी हमला करार दिया है. उन्होंने कहा कि इस्लामवाद पूरी दुनिया के लिए एक खतरा है. अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए तुलसी गबार्ड ने कहा,

Embed
Embed

उन्होंने आगे कहा कि यूरोप के लिए बहुत देर हो चुकी है यानी वहां पहले ही इस्लामीकरण हो चुका है. उन्होंने आशंका जताई कि शायद ऑस्ट्रेलिया में भी स्थिति हाथ से निकल चुकी है. तुलसी गबार्ड ने आगे लिखा,

Embed

यह भी पढ़ें- इंडियन पासपोर्ट पर घूम रहा था बोंडी बीच का आरोपी साजिद, 6 बार तो भारत भी आ चुका था

ट्रंप और उनके प्रशासन में शामिल लोग पहले भी इस्लाम से जुड़े आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताते आए हैं. हालांकि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका ने आतंक की सबसे बड़ी फैक्ट्री माने जाने वाले पाकिस्तान से नजदीकियां बढ़ाई हैं और पाक के प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ को कई बार व्हाइट हाउस भी बुला चुके हैं. ऐसे में इस मामले में अमेरिका का दोहरा रवैया भी नजर आता है.

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप के 'C-5' से G-7, G-20 सबकी छुट्टी हो जाएगी?

Advertisement

Advertisement

()