The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • truck driver two wives commits suicide due to financial issues in muzaffarnagar uttar pradesh police

पुलिस ने ट्रक का चालान किया, ट्रक चालक की दोनों पत्नियों ने सुसाइड कर लिया

पति जावेद ने कहा - चालान चुकाने के पैसे नहीं थे, पुलिस ने कहा - इनका आपस में झगड़ा चल रहा था.

Advertisement
double suicide muzaffarnagar up uttar pradesh truck driver domestic dispute
शख्स की दो पत्नियों ने एक साथ किया सुसाइड (फोटो- आजतक)
pic
ज्योति जोशी
5 सितंबर 2022 (Updated: 5 सितंबर 2022, 04:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक साथ दो महिलाओं की आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है. खबर के मुताबिक ये दोनों महिलाएं एक ही शख्स की पत्नी थीं. पति के मुताबिक दोनों ने आर्थिक संकट के चलते सुसाइड किया है लेकिन पुलिस का कुछ और मानना है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है. पता चला है कि इन दोनों महिलाओं का पति पेशे से एक ट्रक ड्राइवर (Truck Driver) है.

जहर खाकर की आत्महत्या

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना गांव की है. ट्रक ड्राइवर जावेद की दो पत्नी थी. अफ़साना और हिना. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार, 4 सितंबर को दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे के बाद दोनों महिलाओं ने जहर खाया. पति जावेद ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि वो अपने काम को लेकर बहुत परेशान रहता था और खुद आत्महत्या करने वाला था. इस बीच ही उसकी दोनों पत्नियों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया.

70 हजार रुपये का चालान भरना था

पूछताछ में जावेद ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी गाड़ी पकड़ी गई थी. ट्रैफिक पुलिस चालान के तौर पर उसे 70 हजार रुपये भरने के लिए कहा लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं थे. वो सिर्फ 12 हजार रुपये ही जमा कर सका था. जावेद ने कहा-

“चालान के लिए कुछ पैसे जमा हो नहीं पा रहे थे जिसके चलते मैं गुस्से में अपनी दोनों पत्नियों के सामने कह बैठा कि ऐसी जिंदगी से बेहतर है कि मैं मर जाऊं...गाड़ी भी छूट नहीं रही है. लेकिन मेरे से पहले ही इन्होंने जहर खा लिया.”

घरेलू विवाद के चलते सुसाइड!

वहीं पुलिस ने शुरूआती जांच में घरेलू विवाद को सुसाइड की वजह बताया है. मामले में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा-

“पता चला है कि जावेद की दोनों पत्नियों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था जिस वजह से इन लोगों ने जहर खा लिया. पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.”

जावेद ने बताया कि अफसाना के साथ उसकी शादी को 15 साल हो गए थे और हिना से शादी को 4 साल हुए थे. दूसरी ओर पुलिस मामले का जांच में जुट गई है.

देखें वीडियो- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दरोगा की कुछ लोगों ने सरेआम पिटाई कर दी

Advertisement

Advertisement

()