तीन राज्यों के चुनाव की तारीख आ गई, जानें किस दिन वोट पड़ेंगे?
नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में फरवरी में चुनाव
.webp?width=210)
नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे. मतगणना 2 मार्च को होगी. चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में क्रमश: 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को विधानसभा चुनाव का कार्यकाल खत्म हो रहा है. तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं.
वोटर लिस्ट तैयारमुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई हैं. तीनों राज्यों में महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है. उन्होंने बताया कि नागालैंड में 2,315, मेघालय में 3,482 और त्रिपुरा में 3,328 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. स्कूलों में बने सभी बूथों पर टॉयलेट्स, बिजली और बैठने के लिए कुर्सी-टेबल बनवाए जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक 50% पोलिंग बूथ पर वेब कास्टिंग की जाएगी.
'लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं'मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हाल ही में तीनों राज्यों का चुनाव आयोग के अधिकारियों ने दौरा किया था. इस दौरान वहां के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की. उन्होंने फीडबैक दिया है. उनके मुताबिक कुछ ही राज्य ऐसे हैं, जहां चुनाव के बाद और पहले हिंसा की घटनाएं देखने को मिलती हैं. राजीव कुमार के आगे कहा कि हाल ही में दो राज्यों में चुनाव हुए हैं, वहां ऐसी कोई हिंसा चुनाव के दौरान नहीं हुई. उनके मुताबिक लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. और उम्मीद है कि इन चुनावों में भी हिंसा देखने को नहीं मिलेगी.
त्रिपुरा में BJP की सरकारपिछले चुनाव में बीजेपी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 25 सालों के वाम किले को ढहा दिया था. बीजेपी ने यहां 35 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, गठबंधन में उसकी सहयोगी स्वदेशी पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) 8 सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रही. इस प्रकार बीजेपी गठबंधन ने 59 सीटों में से 43 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, सीपीआई (एम) को 16 सीटें मिली थीं. बीजेपी ने बिप्लब देब को मुख्यमंत्री बनाया था. 2022 में पार्टी ने उनकी जगह माणिक साह को राज्य की कमान सौंप दी.
मेघालय में BJP सत्ताधारी गठबंधन में शामिल2018 में मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी. हालांकि, चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटों पर जीत हासिल की थी. लेकिन, एनपीपी ने बीजेपी और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना ली थी. एनपीपी के कोनराड संगमा मेघालय के मुख्यमंत्री हैं.
नागालैंड में NDPP और BJP गठबंधन की सरकारनागालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार है. यहां 2018 से पहले नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) सत्ता में था. लेकिन चुनाव से पहले NPF दो गुटों में बंट गई. फिर राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेफ्यू रियो ने बागी नेताओं के साथ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बनाई. NDPP को 18 तो भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिली. नेफ्यू रियो राज्य के मुख्यमंत्री बने. NDPP के सत्ता में आने के बाद NPF के तमाम विधायक गठबंधन में शामिल हो गए.
वीडियो: नागरिकता संशोधन बिल का असम, त्रिपुरा और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में विरोध, इंटरनेट बंद

