जोधपुर, राजस्थान का होटल उम्मेद भवन पैलेस. नाम ऊंचा कर दिया है भायो. दुनिया काबेस्ट होटल है ये आज की डेट में. हमरे कहे पर मत मानो. ट्रिप एडवाइजर वेबसाइट नेबाकायदा रैंकिंग कराई है इसके लिए. महाराजा उम्मेद सिंह के नाम पर बनी ये बिल्डिंगतैयार हुई 1943 में. सुनहरे पीले रंग के बलुआ पत्थरों से बनी नायाब इमारत जोधपुर केराजघराने का घर हुआ करता था. अब ताज होटल्स के अंडर में है. देसी विदेशी टूरिस्ट्सके रुकने के लिए. उम्मेद भवन पैलेस में टोटल 347 कमरे हैं. एक से एक बेहतरीन. पइसाभी थोड़ा नहीं बोरा भर लगता है. नॉर्मल रूम का एक रात के लिए किराया करीब 50 हजाररुपए. होटल का अपना म्यूजियम भी है उसके अंदर. इस पैलेस के डिजाइनर थे आर्किटेक्टहेनरी लैंचेस्टर. ईस्ट और वेस्ट के आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना है. 25 होटल्स केबीच मुकाबला था. उम्मेद सिंह पैलेस के अलावा सिर्फ एक और होटल आया इस दौड़ में.कर्नाटक का ऑरेंज काउंटी रेजॉर्ट्स. इसकी रैंक 13वीं रही इस दौड़ में.