The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • travel blogger alka kaushik travel 3000 km with just rupees 80 in her wallet

बस 80 रुपये थे पर्स में, और 3 हजार किलोमीटर नाप आई ये लड़की

साथ में मम्मी भी थीं. सबसे ख़ास बात तो ये कि 80 रुपये भी खर्च नहीं हुए.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो क्रेडिट- अल्का का ब्लॉग
pic
जागृतिक जग्गू
23 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2016, 07:30 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जेब में बिना एक फूटी कौड़ी कोई कितना घूम सकता है? ज्यादा से ज्यादा घर 15 किलोमीटर. 20 किलोमीटर या चलिए मान लिया जाए इससे और ज्यादा. क्यों, सही कह रहे हैं न? लेकिन ऐसा भी नहीं है एक लड़की 80 रुपये लेकर निकली और 3 हजार किलोमीटर नाप आई.
Embed
8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान हुआ. उस वक्त अल्का साउथ इंडिया घूम रही थीं. नोटबंदी के खबर से अंजान, मस्ती में डूबी. अचनाक उनके हस्बैंड ने नोटबंदी की शॉकिंग खबर उन तक पहुंचाई. जब अल्का ने पर्स में पड़े पैसे गिने तो 80 रुपये थे. बेचारी सोच में पड़ गई कि अब आगे क्या होगा. अल्का को तो उस वक्त पेटीएम भी यूज करना नहीं आता था. और उनकी मम्मी तो इन सब से कोसो दूर हैं.
फोटो क्रेडिट- अल्का का ब्लॉग

फोटो क्रेडिट- अल्का का ब्लॉग

अल्का के होटल बिल का जिम्मा तो उसके डेबिट कार्ट ने उठा लिया. लेकिन जनाब परदेस में और भी खर्चे होते हैं. उसका क्या? परेशान अल्का को कुछ समझ नहीं आ रहा था. फिर उन्होंने एक लोकल ट्रैवल एजेंट रामू को पकड़ा. उससे नोटबंदी का दर्द बयान किया. रामू का रायचूर जिले के सिंधनूर में अपना खोखा है. वो अल्का की मदद करने को रेडी हो गया.
Embed
10 नवंबर को अल्का अपनी मॉम के साथ घूम-घाम कर सिंधनूर वापस आई. दोनों हम्पी के पुराने मंदिर को स्कैन कर के लौटे थे. अगले दिन उन्हें ट्रिची जाना था. जो सिंधनूर से 8 सौ किलोमीटर दूर था. रामू ने अल्का को पेट्रोल पंप पर कार्ड से पेमेंट करने का आइडिया चिपका दिया था. अल्का ने वैसा ही किया. 24 सौ रुपये पेट्रोल पंप पर कार्ड से स्वाइप किया. रामू ने कैब का पेमेंट भी ऑनलाइन लिया.
फोटो क्रेडिट- अल्का का ब्लॉग

फोटो क्रेडिट- अल्का का ब्लॉग

अल्का कहती हैं, 'विश्वास नहीं होता कि परदेस में कोई अजनबी आपकी इत्ती मदद करता है. रामू ने मुझसे पूछा तक नहीं कि मैं कौन हूं, कहां से आई हूं. उसने पेमेंट के लिए बस अपना अकाउंट नंबर दे दिया. और 8 रुपये प्रति किलोमीटर कैब का चार्ज लिया.' दोनों मां-बेटी ने खूब मौज की चेन्नई में. 14 नवंबर को उनकी चेन्नई से फ्लाइट थी. अल्का अपने घर वापस आ गई हैं. पहुंचते ही उन्होंने पहले रामू के अकाउंट में 13,500 रुपये ट्रांसफर किए.
Embed
इस ट्रिप से अल्का को फायदा हुआ. और वो ये कि 7 दिन के इस कैशलेस सफर में उन्हें कहीं भी टोल टैक्स नहीं देना पड़ा. और उनके पर्स में पड़े 80 रुपये ने भी साउथ इंडिया घूम लिया. और वैसे का वैसा वापस भी आ गया.


ये भी पढ़िये..
बाहुबली 2 का क्लाइमेक्स लीक, मालूम पड़ गया कटप्पा ने क्यूं मारा बाहुबली को

हाथ में सोनिया गांधी की शादी का कार्ड और चेहरे पर उदासी, क्यों?

विराट कोहली ने बॉल पर 'मीठा थूक' लगाया? पर कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि..


अजय देवगन की फिल्मों के 36 गाने जो ट्रक और टैंपो वाले बरसों से सुन रहे हैं

 

Advertisement

Advertisement

()