The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Transparency International's Corruption Perceptions Index (CPI) 2015 released Pakistan india Denmark position

करप्शन को सुधारने के मामले में इंडिया से आगे पाकिस्तान

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की एक साल की रिपोर्ट आई है. डेनमार्क कम करप्शन के मामले में टॉप पर है.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2016, 07:28 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
गिरेबां में झांकने का वक्त आ गया है. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2015 की करप्शन का हाल बयां करती रिपोर्ट आ गई है. करप्शन परसेप्शंस इंडेक्स (CPI) 2015 की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया 76वें नंबर पर है. डेनमार्क टॉप पर है और पाकिस्तान CPI स्कोर को बढ़िया तरीके से इम्प्रूव करने वाला इकलौता देश है. पर पोजिशन रह गई 117वीं. लेकिन फैक्ट ये है कि करप्शन सुधारने के मामले में बीते साल में पाकिस्तान इंडिया से ज्यादा अच्छा काम कर रहा है.
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 168 देशों की लिस्ट रिलीज की है. CPI रिपोर्ट देशों में करप्शन का हाल बताती है कि कहां करप्शन कम हुआ. कहां ज्यादा हुआ. लिस्ट में जिसका स्कोर ज्यादा है, वो रहता है टॉप पर. और स्कोर उसका ज्यादा रहता है, जहां करप्शन कम होता है.
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया का CPI स्कोर पिछले साल की तरह 38 ही है. लेकिन पोजिशन 85 से बदलकर 76 पर पहुंच गई है. लेकिन गुरु, हर मामले में आगे निकलने की कोशिश में रहने वाला चीन यहां हमसे पिछड़ गया है. चीन का स्कोर 37 और पोजिशन 83 है. डेनमार्क जो टॉप पर बना हुआ है, उसका स्कोर 92 से कम होकर 91 हुआ है. देखिए ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की लिस्ट में कौन हैं टॉप 5 देश. TRANSPERENCY TOP 5 COUNTRIES
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इस लिस्ट को बनाने के लिए वर्ल्ड बैंक, अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक और बिजनेस स्कूल IMD संस्थानों डाटा का यूज करती है.

Advertisement

Advertisement

()