The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • transgenders got woman delivered in train Bihar Video Viral

चलती ट्रेन में किन्नरों ने बाथरूम में औरत की डिलीवरी करवाई, पूरी कहानी दिन बना देगी!

महिला दर्द से चीख रही थी, पति ने लोगों से मदद मांगी, कोई यात्री आगे नहीं आया

Advertisement
pic
17 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2023, 12:31 PM IST)
transgenders got woman delivered in train Bihar Video Viral
किन्नरों ने चलती ट्रेन में कराई महिला की डिलीवरी (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार में एक महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया. जब लेबर पेन से पीड़ित महिला की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया. तब किन्नरों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया. उन्होंने ट्रेन के वॉशरूम में ले जाकर महिला की डिलीवरी करवाई. मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. घटना का एक वीडियो भी सामने आ रहा है जिसमें किन्नर बच्चे को गोद में लिए दिख रहे हैं. 

मामला बिहार के जमुई जिले का है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, शेखपुरा जिले की रहने वाली गर्भवती महिला सोमवार, 16 जनवरी को अपने पति के साथ हावड़ा से लखीसराय जा रही थी. दोनों हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से गए. ट्रेन जसीडीह रेलवे स्टेशन से चली ही थी कि महिला को लेबर पेन होने लगा. पत्नी को दर्द में देखकर शख्स ने ट्रेन में मौजूद लोगों से मदद मांगी. 

किसी ने मदद नहीं की 

बताया जा रहा है कि कोच में मौजूद कोई भी महिला मदद के लिए आगे नहीं आई. लेबर पेन की वजह से महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी. कुछ देर बाद उस कोच में किन्नरों की एक टोली यात्रियों से पैसे मांगने पहुंच गई. इस वक्त तक ट्रेन सिमुलतला रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी.

वॉशरूम में हुई डिलीवरी

किन्नरों ने लेबर पेन से परेशान महिला की हालत देखी और मदद के लिए आगे आईं. किन्नरों ने महिला को उठाया और ट्रेन के वॉशरूम में ले गईं. कुछ देर बाद वहीं महिला ने एक बेटे को जन्म दिया. स्वस्थ और सही सलामत बच्चा देखकर किन्नरों और ट्रेन में मौजूद बाकी यात्रियों ने राहत भरी सांस ली. सभी ने किन्नरों के लिए जोरदार तालियां बजाई.

मां और बच्चा स्वस्थ!

डिलीवरी के बाद महिला और बच्चा दोनों की ठीक हालत में थे. किन्नरों ने बच्चे के अपना आर्शीवाद दिया. इतना है नहीं इन किन्नरों ने महिला के पति को आर्थिक मदद की पेशकश भी की. कुछ समय बाद झाझा रेलवे स्टेशन पर सभी किन्नर उतर गए. इस घटना की चर्चा हर तरफ हो रही है.

वीडियो: जेल में गाना गाकर वायरल लड़के को बॉलिवुड में किसने ऑफर दिया? बीच इंटरव्यू रोने क्यों लगा ये?

Advertisement

Advertisement

()