The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Transcript of the letter written by rape victim against Daati Maharaj to Delhi Police

पढ़िए वो पूरी चिट्ठी जिसमें उस लड़की ने बताया कि दाती महाराज ने उसके साथ कब, क्या किया

कैसे दाती और उसके साथियों ने मिलकर युवती के साथ कुकर्म किए.

Advertisement
pic
13 जून 2018 (अपडेटेड: 13 जून 2018, 11:24 AM IST)
Img The Lallantop
दाती के कुकर्मों का काला चिट्ठा है यह चिट्ठी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दाती महाराज उर्फ मदन मेघवाल पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है. इन आरोपों के सामने आने के बाद से दाती महाराज गायब है. एक ऑडियो जारी कर उसने कहा कि सभी आरोप झूठे हैं. उसे फंसाया जा रहा है. वो जल्द ही पुलिस के सामने आएगा. एक 25 वर्षीय युवती ने कालका जी थाने में दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दी थी.
क्या लिखा था इस शिकायत में?
पूरी चिट्ठी इस तरह है.
सेवा में, SHO साहब कालका जी थाना नई दिल्ली-19
विषय - मेरे साथ दाती मदनलाल राजस्थानी एंव अशोक, अर्जुन, अनिल द्वारा किए गए बलात्कार के संदर्भ में शिकायत.
आदरणीय महोदया/महोदय, मैं **** पुत्री **** उम्र-25 साल निवासी- ****** दिल्ली. आज आपसे उस संदर्भ में शिकायत करने जा रही हूं. जिसे भयवश, डरवश, पारिवारिक खात्में के डर के कारण भयभीत हो कभी हालातवश कहने की हिम्मत न कर सकी, मगर अब घुट-घुट जिया नहीं जाता. भले ही मेरी जान क्यों न चली जाए, जिसकी मुझे पूरी आशंका है. पर फिर भी मरने से पहले यह सच सबके सामने लाना चाहती हूं.
मेरे साथ दाती मदनलाल राजस्थानी ने अपनी सहयोगी श्रद्धा उर्फ नीतू, अशोक, अर्जुननीमा जोशी के साथ मिलकर मेरे साथ 9 जनवरी 2016 को दिल्ली स्थित आश्रम श्री शनि तीर्थ क्षेत्र, 329, असोला फतेहपुर बेरी, महरौली में हुई. उस रात में मेरे साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए. यह तब हुआ जब मुझे चरण सेवा के लिए श्रद्धा उर्फ नीतू के द्वारा दाती उर्फ मदन राजस्थानी के पास ले जाया गया. मेरे प्राइवेट पार्ट में ****, **** को बुरी तरह दबाना एवं अपने ** पर हाथ फिरवाना, ** को जबरन मुंह में डलवाना, अप्राकृतिक सेक्स इत्यादि हरकतें पूरी रात की. मुझे अपना *** जबरन पिलाते थे. अशोक, अर्जुन और अनिल भी मेरे साथ ऐसा ही करते थे.
शिकायती चिट्ठी का पहला पेज.
शिकायती चिट्ठी का पहला पेज.

इसके बाद यही चीजें मेरे साथ 26,27,28 मार्च 2016 को राजस्थान में स्थित गुरुकुल आश्रम, ग्राम पोस्ट आलावास, तहसील सोजत, जिला पाली, राजस्थान में दाती मदनलाल राजस्थानी ने दोहराईं. जिसमें अनिल एवं श्रद्धा ने इस घटना को अंजाम देने के लिए दाती मदनलाल राजस्थानी का भरपूर साथ दिया. अनिल द्वारा भी यही सब किया गया. इन दोनों घटनाओं ने मेरे शरीर के हर हिस्से को जानवरों की तरह नोंचा गया. ये सब मेरे साथ चरण सेवा के नाम पर किया गया. जिसमें से श्रद्धा उर्फ नीतू हमेशा मुझसे कहती इससे तुम्हें मोक्ष प्राप्त होगा. यह भी सेवा ही है. और मुझे न जाने क्या-क्या बोलकर दाती मदनलाल राजस्थानी के साथ ये सब करने पर मजबूर करती थी.
'तुम बाबा की हो और बाबा तुम्हारे. तुम कोई नया काम नहीं कर रही हो. सब करते आए हैं. कल हमारी बारी थी. आज तुम्हारी बारी है. कल न जाने किसकी होगी. बाबा समुंदर है, हम सब उसकी मछलियां हैं. इसे कर्ज समझ के चुका लो.'
शिकायती चिट्ठी का दूसरा पेज.
शिकायती चिट्ठी का दूसरा पेज.

इन तीन दिनों में अनिल ने भी मेरे साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक सेक्स किया. ये तीन रात मेरी जिंदगी की सबसे भयानक रातें थी. इन तीन रातों में न जाने कितनी बार मेरे साथ अप्राकृतिक सेक्स किया.इन तीनों रातों में न जाने कितनी बार ये सब हुआ. ये सब कर दाती मदनलाल राजस्थानी ने एक बात कही- तुम्हारी सेवा पूरी हुई. इस घटना के बाद मेरी सोचने की इच्छाशक्ति मानो खत्म सी हो गई थी. वैसे मेरा लड़की होना पाप लगने लगा था. क्या दाती मदन राजस्थानी ने मुझे इसी दिन के लिए पढ़ाया और साध्वी बनाया था? एक दिन वो मेरे साथ अशोक, अर्जुन, अनिल और नीतू के साथ मिलकर ये सब कर सके. सेवा के नाम पर ऐसा किया गया.
दाती मदनलाल राजस्थानी तंत्र-मंत्र की विधाओं में निपुण है. जो कि अपना काम हमेशा ऐसे ही करते हैं. घुट-घुट के जीने से अच्छा है एक बार लड़कर मरूं ताकि इस भयानक गंदे राक्षस की सच्चाई सबके सामने ला सकूं. और अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो न जाने कितनी ही लड़कियां मेरी तरह बेबस, लाचार बनकर रह जाएंगी. साध्वी बना सफेद कपड़े में भी कोई ऐसा भयानक काम भी कर सकता है सपने में भी नहीं सोचा था. मुझे नहीं पता कि इस शिकायत के बाद मेरा क्या होगा. शायद मैं आप लोगों के बीच न रहूं पर मेरी शिकायत आप सभी के बीच में रहेगी, सिर्फ इस उम्मीद के सहारे ये शिकायत पत्र लिख रही हूं. शायद मुझे न्याय मिले और जिन्दगियां बर्बाद होने से बच सकें. बाबा बन लड़कियों को पढ़ा-लिखाकर अपनी हवस का शिकार बनाने वाले इस दाती मदनलाल राजस्थानी को जीने का कोई अधिकार नहीं है. मेरी एक ही इच्छा है. इसके कर्मों की सजी फांसी होनी चाहिए.
शिकायती चिट्ठी का तीसरा पेज.
शिकायती चिट्ठी का तीसरा पेज.

आपसे प्रार्थना है कि मेरा नाम, मेरी पहचान, मेरा पता गुप्त रखा जाए. वरना उसके द्वारा दी गईं धमकियां सच हो जाएंगी, जिस डर से आजतक चुप रही. धमकियां कुछ इस तरह थीं.
'ना तू रहेगी ना तेरा अस्तित्व'
बड़ी हिम्मत से यह पत्र लिख रही हूं. लिखते वक्त हाथ कांप रहे हैं मानो जैसे फिर से वही सब चीजें मेरे साथ हो रही हों. सोचकर भी डर लगता है. मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि मैं इस ढोंगी बाबा की सच्चाई सबके सामने ला सकूं.अगर मुझे सुरक्षा नहीं दी गई तो यह तय है न मैं रहूंगी, न मेरा परिवार, सब खत्म हो जाएगा. दाती मदनलाल राजस्थानी बहुत खतरनाक है.
मैं चुप इसलिए रही मुझे नहीं लगता था कि मेरे माता-पिता मेरा साथ देंगे. मगर जब बर्दाश्त से बाहर हो गया. तो इस घटना के बारे में अपने मम्मी-पापा को बताया. तब उन्होंने वचन दिया कि आखिरी सांस तक तुम्हारा साथ देंगे. न्याय की इच्छा मरने से पहले और मरने के बाद, जो मेरे साथ हुआ और किसी के साथ न हो.
इस लैटर को युवती ने पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद से लेकर चीफ जस्टिस तक को भेजा है. पुलिस जोर-शोर से दाती की तलाश कर रही है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही आगे की जांच हो सकेगी.


ये भी पढ़ें-
उस शनिवार की रात क्या हुआ था, जिसकी वजह से दाती महाराज पर साढ़ेसाती शुरू हो गई?

कैटरर मदन कैसे बन गया दाती महाराज?

कौन हैं महामंडलेश्वर दाती महाराज जिनपर मंदिर में रेप का आरोप लगा है?

नरेंद्र मोदी के करीबी आध्यात्मिक गुरु भैयूजी महाराज ने खुद को गोली मार ली है

वीडियो-बच गए सलमान खान, इस शार्प शूटर ने पुलिस से जो कहा, उसे सुनकर आप यही कहेंगे

Advertisement

Advertisement

()