The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Trailer of Conjuring 2: The Enfield Poltergeist released

कलेजा मजबूत कल्लो, आ गया है 'कंज्योरिंग 2' का ट्रेलर

10 जून को रिलीज होगी पिच्चर.

Advertisement
pic
8 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 8 जनवरी 2016, 06:30 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
वो फिल्म जिसको देख के बड़े बड़े फैंटमों की भी लग ली थी. उसका आ रहा है दूसरा पार्ट. और निकल आया है एक छोटू सा टीजर ट्रेलर भी. दिल के मरीज हो तो न देखना. पानी-वानी पी लो पहले. https://www.youtube.com/watch?v=BHIyq2z6rgg&feature=youtu.be 'कंज्योरिंग' का पहला पार्ट आया था 2013 में. जिसमें एक कपल अपनी पांच बेटियों के साथ नए घर में शिफ्ट हुआ. पर नया घर तो पुराना था. और उसमें रहते थे पहले से कुछ लोग. लोग यानी भूऊऊऊत. वो तो जिसने फिल्म देखी थी उसको पता है कि कैसे कमरा एयर-टाइट कर के सोए थे 4 दिन कि कहीं से भूत न घुस ले. अब आ गई है 'कंज्योरिंग 2: द एनफील्ड पोल्टरजीस्ट'. डायरेक्टर वही हैं जेम्स वैन. और इस फिल्म में भूतों के डॉक्टर एड और लोरेन जाएंगे लंदन. भूत पकड़ने. 10 जून को रिलीज होगी पिच्चर. तब तक कलेजा कड़ा कर के वेट करो.

Advertisement

Advertisement

()