The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • TRAI: No service provider shall charge differential pricing, for different data usage

डिअर जकरबर्ग, प्लीज़ 'ट्राई' अगेन!

फेसबुक के फ्री बेसिक प्रोग्राम को TRAI ने दिखाया ठेंगा. जकरबर्ग बोले, अभी तो सिर्फ झांकी है, कोशिश हमारी बाकी है.

Advertisement
pic
9 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 8 फ़रवरी 2016, 02:44 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
हां तो जमूरे! खबर है कि फेसबुक को बेहतरीन वाला चूना लगा है. ऐन मौके पर जब इंडिया को फेसबुक के ख़िलाफ़ जीत के लिए एक ओवर में सत्रह रन चाहिये थे, ट्राई ने युवराज सिंह को याद किया और किला फ़तेह करते हुए सीरीज़ अपने नाम कर ली. https://twitter.com/ANI_news/status/696644454208315392 पहले एयरटेल ज़ीरो और अब फेसबुक की फ्री बेसिक स्कीम के चीथड़े उड़ाने के बाद ट्राई नयी फैंटम साबित हुई है. ट्राई ने ये भी कहा है कि फेसबुक जो भी करना चाहता है, वो बकवास है और साथ ही तमाम ऑपरेटरों को ये चेताया भी है कि आदेश के उल्टा जो कोई भी काम किया तो 50 हजार से 5 लाख तक का बट्टा लगेगा. https://twitter.com/ANI_news/status/696646916520587265 ज़करबर्ग ने फैसले पर निराशा जता दी है. लेकिन यह भी कहा है कि वो ट्राई के सामने दोबारा ट्राई करते रहेंगे. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/zuck/posts/10102641883915251"] ट्राई ने जो सवाल जुकरबर्ग से पूछे थे, उनका तमीज से जवाब ना दे पाने की वजह से फ़ेसबुक को मुंह की खानी पड़ी है. अगर आपको याद न हो तो रीकैप करते हुए बता दें कि शकुनी मामा की माफिक फ़ेसबुक के मामा जुकरबर्ग ने ऐसा जाल फैंका था कि लगता था ये फेसबुक पूरा इन्टरनेट कब्जिया लेगा. अमिताभ बच्चन की इस्टाइल में कहें तो 'मगर ये हो न सका'. और अब बैठे-बैठे जुकरबर्ग भी सोचते होंगे कि 'ज़िन्दगी फ्री बेसिक की नर्म छांव में गुजरने पाती तो शादाब हो भी सकती थी. https://twitter.com/ANI_news/status/696648129869819904

Advertisement

Advertisement

()