जियो जब से आया है, धमाल मचाये हुये है. सबको फ्री में इंटरनेट मिल रहा है. लोगमस्त हैं. रोज पता करते हैं कि क्या नया हो रहा है जियो में. पर एक कांड हो गया है.जियो के चलते आईडिया, एयरटेल और वोडाफोन पर 3 हजार करोड़ का फाइन हो गया है. येफाइन टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ट्राई ने लगाया है. आरोप है कि ये कंपनियां जियो कोहेल्प नहीं कर रही थीं. इससे जियो के ग्राहकों को दिक्कत हो रही थी. हेल्प करनाजरूरी है क्योंकि कई कंपनियां हैं और सबके ग्राहक एक-दूसरे को फोन करते हैं. तो बीचमें कोई कनेक्शन में ढिलाई करे तो दिक्कत होगी ही. सबको एक-दूसर को हेल्प कर के हीकाम करना है. 30 सितंबर से ही ट्राई इस चीज को मॉनीटर कर रहा था. पता चला कि इतनेदिन गुजरने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. पर ट्राई के पास फाइन वसूलनेका अधिकार नहीं है. इसलिये उन्होंने रविशंकर प्रसाद के मंत्रालय डिपार्टमेंट ऑफटेलीकम्युनिकेशन्स को सूचित किया है इस मामले को लेकर. नियम के मुताबिक 1000 कॉलमें से ज्यादा से ज्यादा 5 कॉल ही फेल होने चाहिये. पर अभी 960 कॉल फेल हो रहे हैं.इनको मौका भी दिया गया था इस चीज को सुधारने के लिये. पर इन लोगों ने ध्यान नहींदिया. अब मामला आगे बढ़ेगा.-------------------------------------------------------------------------------- जियो पर जिंदगी भर फ्री कॉलिंग का रास्ता साफबंद हो रहा है जियो 4G का ऑफर, लेकिन इसका मतलब क्या हैजियो सिम फोन में काम नहीं कर रहा है? आओ इलाज बताएंनीला-नारंगी, दो रंगों में क्यों है जियो सिम और कौन सा लेना चाहिए3G और 2G वालों को रिलायंस जियो बारकोड इन 5 स्टेप में मिल जाएगाजियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबररिलायंस जियो से टक्कर लेने के लिए सबसे तगड़ा ऑफर ये आया है