योमिंग में एक टूरिस्ट ने फ्लाइट पकड़ने के लिए पिज्जा डिलिवर करने वाली कार चुराली. वर्मोंट के रहने वाले 21 साल के क्वीन मैक्एलवेन दोस्तों के साथ जैक्शन होलसैर-सपाटे के लिए आए थे. बुधवार की शाम अचानक गायब हो गए. उसी दिन पिज्जा हट के एकड्राइवर ने बताया कि उसकी पिज्जा डिलिवरी करने वाली गाड़ी चोरी हो गई है. दरअसलमैक्एलवेन ने उसकी चमचमाती टोयोटा कार चुरी ली थी. उसे शिकागो के लिए फ्लाइट लेनीथी. लेट हो गया था. पूरा पइसा दिया था. अइसे कइसे छूटने देता फ्लाइट. पुलिस को जबतकइस बात की खबर मिली तबतक वो प्लेन पर चढ़ चुका था. पुलिस चाहती तो प्लेन अगलेएयरपोर्ट पर लैंड करा के मैक्एलवेन को धर सकती थी पर ऐसा कुछ हुआ नहीं. पर शिकागोमें पुलिस पहले से मैक्एलवेन को धरने के लिए तैयार बैठी थी. पर दूसरे गेट पर.किस्मत अच्छी थी वरना शिकागो पुलिस के डंडे से मैक्एलवेन को कोई न बचा सकता था.