The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Top Hizbul Commander Burhan Wani, Killed In Kashmir

फेसबुकछाप आतंकी की मौत पर जुटे हजारों लोग , कश्मीर टेंशन में

मरने के बाद राज्य में टेंशन, अमरनाथ यात्रा पर संकट बढ़ गया. कर्फ्यू लग गया और इंटरनेट बंद हो गया है.

Advertisement
pic
9 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 9 जुलाई 2016, 09:52 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
22 साल का बुरहान मुजफ्फर वानी नहीं रहा. दुखी न होइए. आतंकवादी था. वो हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था. सेना और सिक्योरिटी फोर्सेज ने शुक्रवार को अनंतनाग जिले के कोकरनाग में उसको मार डाला. अकेले नहीं, दो आतंकी और मरे हैं उसके साथ. मरते वक़्त उस पर 10 लाख का इनाम था. प्लेसमेंट के बाद फ्रेशर का इतना पैकेज नहीं होता. 15 साल की उम्र में उसने अपने करियर गोल सेट कर लिए थे. आतंकी बन गया. साल 2010 था. ये त्राल में रहा करता था. दसवीं की परीक्षा होनी थी. क्लास का टॉपर था. पापा टीचर थे. इसका भाई भी आतंकी था. वो मारा गया तो ये हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ गया. बाकी बोर्ड एग्जाम से नहीं डरा था. बुरहान कश्मीर में आतंक का पोस्टर बॉय था. ये था लगाए जाने का मैं कब से वेट कर रहा था. बार-बार इसकी न्यूज बनानी पड़ती थी. ये ख़बरों में रहता. कभी क्रिकेट खेलता. कभी वायरल वीडियो में सिक्योरिटी फोर्सेज को धमकाता. कभी कहता कि कश्मीरी पंडितों की नई कॉलोनीज पर हमला करेंगे. वो कॉलोनीज पर हमला करता. उसके पहले ही सिक्योरिटी फोर्सेज ने उसके अड्डे को फोड़ दिया था , और अब उसको. आज तक वो कभी सीधे मुठभेड़ में नहीं फंसा था. लेकिन मोस्ट वांटेड था. इंटरनेट पर फैलता था. बालकों को भरमाता था. https://twitter.com/ANI_news/status/751700697721208832 उसके मरने पर इतने लोग जनाजे में जुटे थे. पर उसके मरने से हर कोई चैन-सुकून नहीं मान रहा. कई जगह हिंसा हुई. हर जगह पुलिस लगी है. इसके मरने के बाद हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने तीन दिन के कश्मीर बंद का ऐलान किया है. मोबाइल-इंटरनेट पर पाबंदी लग गई. कल रात को हाइवे में आगजनी हुई है. पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां में कर्फ्यू लगा है. बारामुला-काजीगुंड के बीच ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं. अलगाववादी नेताओं सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज और यासीन मलिक को नजरबंद कर दिया गया है. अमरनाथ यात्रा की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. लोग ऐसे-ऐसे अपडेट कर रहे हैं.

13616193_1249804221757948_783312049_o

उसके पापा के हवाले से ऐसे-ऐसे अपडेट लिखे जा रहे हैं.

13616221_1249804481757922_1572262176_o

बुरहान का आतंकी बनना सोसायटी के लिए बुरा था. स्कूल का बच्चा. जो पढने में अच्छा था. क्या नहीं बन सकता था? लेकिन आतंकी बन गया. और बुरा ये हुआ कि उसने एजुकेटेड यूथ्स को आतंक से जोड़ा. और एक दिन मारा गया.

बुरहान वानी का दोस्त पकड़ाया 

टेररिस्ट ने बनाया वीडियो, हम पुलिस वालों को नहीं मारते, हमें मजबूर किया जाता है

'चमन' टेररिस्ट का अड्डा, सिक्योरिटी फोर्सेज ने फोड़ डाला

हिजबुल कमांडर बुरहान चौड़ में खेल रहा है क्रिकेट

Advertisement

Advertisement

()