The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Tom Cruise lashes out at crew members on 'Mission Impossible' set

'मिशन इम्पॉसिबल' के सेट पर टॉम क्रूज भड़क पड़े, गालियां दीं और लोग तारीफ़ कर रहे हैं

ऐसा क्या हुआ कि उन्हें कहना पड़ा, 'अगली बाहर ऐसा हुआ तो निकाल बाहर कर दूंगा'.

Advertisement
Img The Lallantop
कोरोना आउट्ब्रेक की वजह से पहले भी शूटिंग बंद करणी पड़ी थी. फोटो - फेसबुक
pic
यमन
16 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020, 12:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज़. उनकी फिल्मों का इंतज़ार किसे नहीं रहता. अब की बार कौनसा नया स्टंट करेंगे, यही बज़ बना रहता है. ऐसे ही स्टंट्स की वजह से उनकी 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज़ खूब फेमस है. आलम ऐसा कि छह पार्ट्स आ चुके हैं. और सातवे की शूटिंग चल रही है. इसी फिल्म के सेट से टॉम की न्यूज़ आई. पर स्टंट की नहीं, कुछ और तरह की. दरअसल, टॉम ने कुछ क्रू मेंबर्स को बुरी तरह लताड़ लगाई. इस किस्से का ऑडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर घूम रहा है.
दी सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दो क्रू मेंबर्स एक दूसरे के पास खड़े थे. टॉम की नज़र पड़ी. चिल्लाए,
अगर फिर से ऐसा होता है, तो तुम दोनों बाहर हो.
2 मिनट 14 सेकंडस की ऑडियो क्लिप में टॉम ने आगे कहा,
Image embed
फिल्म की शूटिंग ब्रिटेन में हो रही है. जहां टीम के लिए सेफ माहौल बनाया गया. इसी कारण सेट पर होती लापरवाही देख उन्हे गुस्सा आ गया. टॉम ने आगे कहा,
Image embed
Image embed

मिशन इम्पॉसिबल: फॉलाउट का स्टिल. फोटो - ट्रेलर

बता दें कि इससे पहले फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में हो रही थी. ब्रिटेन की जगह इटली में. जहां टीम के 12 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए. जिसके बाद ब्रिटेन में शूट करने का फैसला लिया गया. क्रिस्टोफर मैक्वैरी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म अगले साल 19 नवंबर को रिलीज़ होगी.

Advertisement

Advertisement

()