300 रुपये की बेट के चलते नहर में डूबा गाजियाबाद का शाहरुख खान
यारों संग पिकनिक पर गया था. बाप को शक. उधारी के फेर में लड़कों ने मार दिया.
Advertisement

img - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
शाहरुख खान के लिए 300 रुपए की शर्त महंगी पड़ गई. चार दोस्तों ने शर्त लगाई गंगा पार करने के लिए. शाहरुख बीच में ही डूब गया. काफी देर खोजने के बाद उसकी बॉडी मिली.
डासना के सर्किल ऑफिसर विपिन ताड़ा ने बताया. डासना का रहने वाला 20 साल का शाहरुख संडे को गया था दोस्तों के साथ. नदी में तैरने गया तो थोड़ी देर में दिखना बंद हो गया. खोज बीन के बाद उसकी डेडबॉडी मिली. दोस्तों ने पूरा किस्सा सुनाया कि हम लोगों की शर्त लगी थी. उसी चक्कर में वो नदी पार कर रहा था.
घर वालों की थ्योरी अलग है. बाप अयूब अली कह रहे हैं उसका मर्डर किया है दोस्तों ने. शाम को वो बुलाने आए थे. मेरा बेटा तैरना जानता था. पानी की गहराई 3-4 फीट से ज्यादा नहीं थी. डूबने का कोई चांस ही नहीं था. ये लड़के उसके 8000 रुपए खाए बैठे थे. नहीं चाहते थे कि वापस करना पड़े. इसीलिए जान ले ली.
उन दोस्तों के खिलाफ FIR लिखाने के लिए शाहरुख की बॉडी गाजियाबाद NH24 पर रख कर प्रोटेस्ट किया. पुलिस ने वादा किया कि उनकी शिकायत दर्ज की जाएगी तो प्रोटेस्ट बंद किया. शिकायत दर्ज हुई भी. लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कहा कि अपनी गलती से उसकी मौत हुई है.

