The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • To help his sister land a job, Indraprastha University professor impersonates Delhi LG

बहन की नौकरी के लिए 'बन गया' उपराज्यपाल, पुलिस ने धर दबोचा!

छुट्टी अप्रूव करवाने के लिए इतना ''एफर्ट''?

Advertisement
IP University professor caught for impersonating Delhi LG Vinay Saxena
रोहित फोन पर खुद को दिल्ली के LG विनय सक्सेना के तौर पर पेश कर रहे थे (आजतक फोटो).
pic
पुनीत त्रिपाठी
17 मई 2023 (Updated: 17 मई 2023, 01:00 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIU) के प्रोफेसर रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. रोहित पर आरोप है कि उन्होंने खुद को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना के तौर पर पेश किया. ये करते हुए रोहित ने अपनी छुट्टियां अप्रूव करवाई, साथ ही अपनी बहन की नौकरी के लिए सिफारिश की. हालांकि, जल्द ही इसका भांडाफोड़ हो गया.

रोहित अर्थशास्त्र डिपार्टमेंट में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे. सितंबर 2022 में उन्होंने वीके सक्सेना बन GGSIU के उप-कुलपति को दो बार लैंडलाइन पर फोन किया. पहले कॉल पर रोहित ने अपनी छुट्टी अप्रूव करवाई. वहीं 30 सितंबर को किए गए दूसरे कॉल पर उन्होंने इंग्लिश डिपार्टमेंट में अपनी बहन को बतौर प्रोफेसर नौकरी दिलवाने की सिफारिश की. रोहित की बहन का नाम मानवी सिंह है.

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

आजतक से जुड़े कुमार कुणाल से मिली जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को आए फोन के बाद GGSIPU के कुलपति डॉक्टर महेश वर्मा को शक हुआ और उन्होंने फोन कॉल की वास्तविकता का पता लगाने के लिए एलजी ऑफिस से संपर्क किया. पता चला कि विनय सक्सेना की ओर से ऐसा कोई कॉल नहीं किया गया था. एलजी ऑफिस ने महेश शर्मा को सलाह दी कि इस बात की जानकारी पुलिस को दी जाए. 2 अक्टूबर को इस मामले में नॉर्थ द्वारका पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई और छानबीन शुरू हुई.

वर्मा के कॉल रिकॉर्ड्स निकाले गए तो पता चला कि उन्हें यूनाइटेड किंगडम के एक नंबर से फोन आया था. छानबीन में आगे पता चला कि इसी नंबर से मानवी सिंह और उनके पिता राजपाल सिंह को भी फोन आए थे. पुलिस ने मानवी और राजपाल से पुछताछ की. जानकारी मिली कि वो नंबर रोहित सिंह का है, जो मानवी का भाई और राजपाल का बेटा है. रोहित 27 सितंबर को यूके के लिए निकल गए थे. इसीलिए उनके नाम पर एक लुकआउट नोटिस निकाला गया.

30 साल के रोहित कथित तौर पर यूके पढ़ाई करने गए थे. रोहित 15 मई को यूके से लौटे और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया. फिर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने पुलिस को कस्टडी दे दी है. आरोपी रोहित के पिता राजपाल और बहन मानवी को मामले में सह-आरोपी बनाया गया है और मामले में आपराधिक साजिश और IT एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. दिल्ली पुलिस फिलहाल और टेक्निकल प्रूफ जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है.

वीडियो: रात 3 बजे साक्षी मलिक का परिवार जंतर मंतर पहुंचा तो दिल्ली पुलिस ने ये किया

Advertisement

Advertisement

()