बंगाल में चुनाव उतनी ही दूर रह गए हैं जितना नाक से नकसीर और ऐसे में ममता बनर्जीकी टीएमसी की नाक में दम करने एक वीडियो आ गया है. नारद न्यूज ने एक स्टिंग कियाहै. जिसमें दावा किया गया है कि इम्पेक्स कन्सल्टेंसी नाम की एक फर्जी कंपनी काफेवर करने के लिए टीएमसी के नेता पैसे ले रहे हैं.किसने कितने लिए?1. मुकुल रॉय, पूर्व यूनियन और रेलवे मंत्री - 20 लाख 2. सुब्रत मुखर्जी, पंचायत औरग्रामीण विकास मंत्री - 5 लाख 3. सुलतान अहमद, भाईसाब पंद्रहवीं लोकसभा में टूरिज्मवाले यूनियन मिनिस्टर हुआ करते थे, 5 लाख को बहक गए. 4. सौगत रॉय, अर्बन डेवलपमेंटमिनिस्टर रहें, 5 लाख में विकास तलाशते धराए. 5. सुवेंदु अधिकारी, TMC का यूथ विंगहै ना, उसके प्रेसिडेंट हैं, 4 लाख में चू गए. 6. काकोली घोष दास्तीदर, मैडम जी 4लाख को लुडुस हो गईं. 7. प्रसून बनर्जी, फुटबॉलर या सिंगर वाले में कन्फ्यूज नहोना, हावड़ा से सांसद हैं, 4 लाख को लसिया गए. 8. सुवोन चटर्जी, कोलकाता के मेयरहैं, 5 लाख को इनकी भी लार चू गई. 9. मदन मित्रा, पहिले ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हुआकरते थे, आज कल कैमरे पर 5 लाख मांगते दिखते हैं. 10,11 और 12. इकबाल अहमद, फरहादहकीम और अहमद मिर्ज़ा, क्रमश: वेस्ट बंगाल असेंबली के मेम्बर, शहरी विकास मंत्री औरपुलिस के बड़के अधिकारी हैं, इन्हें एक लाइन में लिख दिए क्योंकि 5-5 लाख के मगंतोंके लिए हम 3 लाइन नहीं लिखना चाहते. https://www.youtube.com/watch?v=fsWCZ4NNZhgवीडियो में जिन लोगों को पैसे लेते और धोखाधड़ी की हामी भरते दिखाया गया है. उनमेंबड़े नाम पूर्व यूनियन मिनिस्टर और ममता के खासम-खास मुकुल रॉय, यूपीए के टाइम केयूनियन मिनिस्टर सौगत रॉय, महिला सांसद काकोली घोष दास्तीदर, तमलुक के सांसदसुवेंदु अधिकारी, सुलतान अहमद और सुब्रत मुखर्जी के हैं. हालांकि इसके बाद टीएमसीवाले भी मुआई मार के नहीं बैठे रहे डैरेक ओ'ब्रायन आए और बोले अरे ये सब तो ऐसे हीहै. चुनाव होना है न, तो हमको फंसाया जा रहा है ऐसे ही.