The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • TMC Goons thrashed a 9 year old boy for getting down a poster of hariharpur MLA

पतंग बनाने के लिए बच्चे ने फाड़ा विधायक का पोस्टर, TMC समर्थकों ने की पिटाई

WB: हरिहरपुर की घटना. बच्चे की उम्र 9 साल.

Advertisement
pic
3 मई 2016 (अपडेटेड: 2 मई 2016, 05:28 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक छोटा सा बच्चा है, शाहील मुल्ला. 9 साल का. पश्चिम बंगाल के हरिहरपुर में रहता है. उसने और कुछ दोस्तों ने घर के बाहर लगे कुछ पोस्टर खेल खेल में फाड़ लिए. पोस्टर पर हरिहरपुर के तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मुल्ला की फोटो थी. जैसे ही बच्चा पोस्टर फाड़ के निकला, विधायक जी के समर्थक आ गए और शाहील को उठा ले गए.
विधायक शौकत के समर्थकों ने पहले 9 साल के शाहील को बांधा. फिर  लात, घूंसों से बहुत बेरहमी से मारा. मारने के बाद उसको पास के एक गड्ढे में फेंक दिया. इतनी मार पड़ने से शाहील बेहोश हो गया. उसके बेहोश होने से पहले गुंडों ने उसको और उसके पापा को मार डालने की धमकी भी दी. ये भी कहा कि तुम्हारा बाप सीपीएम का एजेंट है.
शाहील पतंग उड़ाने का बहुत शौक़ीन है. 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे शाहील और उसके दोस्त खेल रहे थे. घर के बाहर उसको दीवारों पर लगे पोस्टर दिखाई दिए. पोस्टर, जिससे बिलकुल सही नाप की पतंग बन सकती थी. इसलिए बालकों ने दीवार से पोस्टर निकाल लिए. जैसे ही पोस्टर फाड़े, तृणमूल कांग्रेस का गुंडा, अयाजुल सरदार अपने 5 लोगों के साथ आ गया. सबने मिल कर शाहील को मारना शुरू कर दिया. गालियां भी दे रहे थे. उसके दोस्त भाग कर उसके घर गए. उसके पापा मम्मी को बताया. शाहील के पापा एक दिहाड़ी मजदूर हैं. एक कमरे के घर में उसके पापा, मम्मी, एक छोटी बहन, बीमार दादा और वो रहते हैं. पापा, मोइउद्दिन मुल्ला के हिसाब से शाहील पढ़ने में बहुत अच्छा है. उसको पतंग उड़ाने का भी बहुत शौक है. लेकिन उनकी कमाई इतनी नहीं है कि वो बच्चों की पढ़ाई के साथ खिलौने या पतंग दिलवा सकें. इसलिए शाहील पोस्टरों से पतंग बनाना चाहता था. मोइउद्दिन मुल्ला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है. सर्किल इंस्पेक्टर शिशिर कुमार मित्रा इस घटना की खोजबीन कर रहे हैं. इस परिवार को पुलिस की तरफ से सुरक्षा भी दी जा रही है. सरदार को गिरफ्त में लिया जा चुका है. इस मामले में विधायक शौकत मुल्ला साहब  का क्या कहना है ये भी पढ़िए. उनके हिसाब से,
"ये सब लेफ्ट वाले हमे बदनाम करने के लिए कर रहे हैं. दरअसल वो बच्चा कहीं खो गया था. हमारे आदमियों ने तो उसको उसके परिवार वालों तक सही सलामत पहुंचाया है."
फिलहाल तो शाहील का परिवार बहुत घबराया हुआ है. उनको अभी भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से धमकियां मिल रही हैं. पूरे परिवार को जान से मार डालने की. पुलिस की सुरक्षा पर उनको कोई भरोसा नहीं है.

Advertisement

Advertisement

()