डॉनल्ड ट्रम्प जीते. और जिस तरह उसे टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने ट्वीट कर बताया, देखनेलायक है. जो शब्द यहां मिसिंग है, वो है 'पुसी'. यानी वेजाइना के लिए इस्तेमाल होनेवाला एक हल्का शब्द. जिनको समझ में न आ रहा हो कि ये ट्वीट क्यों क्या गया है,उन्हें बता दें कि डॉनल्ड ट्रम्प ने एक बार कहा था कि उन्होंने तो पब्लिक में औरतोंकी वेजाइना को पकड़ा है, उनको बिना उनकी मर्जी के चूमा है. ऐसा उन्होंने 2005 मेंकहा था. जब एक प्रेजीडेंशियल डिबेट में हिलेरी ने ये मुद्दा उठाया तो ट्रम्प ने ऐसाकुछ भी कहने से मना किया था. इस पुरुषवादी समाज में रेप कितना नॉर्मल है, ये तोट्रम्प के स्टेटमेंट ने ही साबित कर दिया था. लेकिन मीडिया भी, जिसके सो कॉल्डपत्रकार किसी भी समाज के बुद्धिजीवी माने जाते हैं, जब इस तरह लिखें तो पता चलता हैकि दुनिया में कितनी जाहिली भरी है. तो हमने सोचा कि टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बता देंकि चुनाव जीतकर जिस चीज को ट्रम्प ने पकड़ लिया है उसे औरत की वेजाइना कहते हैं.जिसे पकड़ना, और जिसमें जबरन अपना लिंग डाल देना पुरुषों के लिए एक आम बात है.