टिकटॉक ने पहले शर्मनाक हरकत की, बाद में मांगी माफी
टिकटॉक पर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं.
Advertisement

टिकटॉक सहित 59 ऐप को बैन कर दिया. लेकिन बहुत लोग टिकटॉक के जरिए पैसा कमाते थे. इस फैसले से अचानक उनकी इनकम रुक गई है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
चाइनीज ऐप टिकटॉक एक और विवाद में फंस गया है. उस पर 'ब्लैक लाइव्ज मैटर' और जॉर्ज फ्लॉयड से जुड़े वीडियो को दबाने का आरोप लगा है. कई ब्लैक यूजर्स ने इस बारे में शिकायतें की थीं. कहा कि इस तरह के कंटेट पर व्यूज नहीं आ रहे. यानी वीडियो को कितने लोगों ने देखा, यह पता नहीं चल रहा. इन आरोपों पर अब टिकटॉक ने माफी मांगी है.
बता दें कि अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड नाम के एक ब्लैक व्यक्ति की एक पुलिसवाले ने घुटने से गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसके विरोध में दुनियाभर में #BlackLivesMatter नाम से कैंपेन चल रहा है.
टिकटॉक ने क्या कहा
टिकटॉक ने ब्लैक लोगों से माफी मांगी है. टिकटॉक अमेरिका की जनरल मैनेजर वेनेसा पप्पास और क्रिएटर कम्युनिटी की डायरेक्टर कुद्जी चिकुंबु ने लिखा,
Video: टिकटॉक की रेटिंग गिराने का मोर्चा किसने खोला दिया है?
हम अपनी गलती मानते हैं. और ब्लैक क्रिएटर और कम्युनिटी, जिन्होंने खुद को असुरक्षित, अकेला और दबा हुआ महसूस किया, उनसे माफी मांगते हैं. हम किसी को भी कभी भी ऐसा महसूस नहीं कराना चाहते. हम खुले दिल से ब्लैक कम्युनिटी की आवाज का स्वागत करते हैं.
कंपनी ने #BlackLivesMatter और जॉर्ज फ्लॉयड के हैशटैग पर जीरो व्यूज को दोष तकनीकी गड़बड़ी को दिया. कहा कि पिछले सप्ताह एक तकनीकी खामी हो गई थी. इसके चलते #BlackLivesMatter और जॉर्ज फ्लॉयड के वीडियो पर व्यूज नहीं आए. यह केवल डिस्प्ले इश्यू ही था. यानी पोस्ट पर व्यूज आ रहे थे, लेकिन वे स्क्रीन पर ही नहीं दिख रहे थे. इन वीडियो को 200 करोड़ बार देखा जा चुका है. आगे कहा,A message from our CEO.
TikTok is committed to supporting the Black community and underrepresented groups as a whole. Check out our blog post for more information on the actions we are taking: https://t.co/Jvr2qAyNUG pic.twitter.com/rYpJoRqy4c — TikTok (@tiktok_us) June 2, 2020
कई लोगों ने मान लिया कि हमने जान-बूझकर ब्लैक कम्युनिटी की भावनाओं को दबाने का काम किया. हमें पता है कि भरोसा पाने और उसे मजबूत करने के लिए हमें काम करना होगा.अब पैसे भी दान कर रहा टिकटॉक ने ब्लैक कम्युनिटी के लिए मदद का ऐलान भी किया है. इसके तहत तीन मिलियन डॉलर यानी करीब 22 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. यह रकम कोरोना से प्रभावित ब्लैक लोगों के लिए खर्च होंगे. इसके अलावा नस्लभेद के शिकार लोगों के लिए 7.54 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
Video: टिकटॉक की रेटिंग गिराने का मोर्चा किसने खोला दिया है?

