The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Tihar Jailors In Drunken Brawl: Video viral

कार में एक दूसरे को कूटते मिले तिहाड़ के दो जेलर

दारू पीकर कार में सज के बैठे. खून बह रहा था. मार पीट का वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement
pic
4 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 4 फ़रवरी 2016, 07:05 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
तिहाड जेल से थोड़ी ही दूर वेस्ट दिल्ली का जनकपुरी इलाका. एक लकाचम्म सफेद मारुति वैगन आर खड़ी थी. उसके अंदर बैठे थे दो महापुरुष. जेलर और हेड जेलर. दोनों एकदम टुन्न और एकदूसरे को मार रहे थे. पूरा खूनखच्चर. उसका वीडियो कुछ राह चलंतू लोगों ने बना लिया और वो हो गया वायरल. एक फरवरी की रात जेल के हेड जेलर अनिल उप्रेती और जेलर दिगंबर ने ये नजारा दिखाया. उप्रेती CCTV वाले कमरे में तैनात रहता था. दिगंबर जेल नंबर सात की सिक्योरिटी में रहता था. दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है. जांच चल रही है. आगे देखो क्या एक्शन लिया जाता है. https://www.youtube.com/watch?v=YD8ymRxZlE8&feature=youtu.be

Advertisement

Advertisement

()