सोशल मीडिया जो न करवा दे, कम है. 2017 में सोशल मीडिया के जरिए ब्लू व्हेल गेम काशोर मचा था, जिसमें खेलने वाले की मौत हो जाती थी. इस साल भी एक ऐसा ही ट्रेंड सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है, जो बच्चों की जान ले रहा है. अभी साल को शुरू हुए 15दिन भी नहीं बीते हैं कि टाइड पॉड चैलेंज की वजह से अकेले अमेरिका में ही 10 लोगोंकी मौत हो चुकी है.क्या होता है ये टाइड पॉड डिटर्जेंट खाना अमेरिका में 2018 का ट्रेंड बन गया है.टाइड पॉड कपड़े धोने में इस्तेमाल होने वाला डिटर्जेंट है. ये डिटर्जेंट रंग-बिरंगेछोटे पैकेट में भरा होता है. देखने पर ये एक चॉकलेट की तरह लगता है. सोशल मीडिया परएक ट्रेंड चला है, जिसमें कहा जा रहा है कि इस टाइड पॉड को लोग खाएं और खाते हुएइसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करें. इसके बाद तो लोगों मेंइसे खाने की बाढ़ आ गई. लोग इस टाइड पॉड को खाने लगे और वीडियो बनाकर उसे पोस्टकरने लगे. इसे खाने वालों में 14 से 20 साल के बच्चों की संख्या ज्यादा है.खाने से क्या होता हैटाइड पॉड कपड़े धोने के काम में आता है. इसमें जहरीली चीजें होती हैं, जो खाने सेनुकसान पहुंचाती हैं. इसकी थोड़ी सी मात्रा से डायरिया, उल्टी और सांस लेने मेंतकलीफ हो सकती है. इतना ही नहीं, अगर इसे ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए तो खानेवाले की मौत भी हो सकती है. इस टाइड पॉड को बनाने वाली कंपनी टाइड ने तो अपनीवेबसाइट पर एक पेज बनाया है और लोगों से इसे न खाने की अपील की है. कंपनी ने ये भीबताया है कि अगर किसी ने गलती से इस टॉइड पॉड को खा लिया है, तो उसे तुरंत ही एकग्लास दूध या पानी पी लेना चाहिए. इसके बाद डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.What should Tide PODs be used for? DOING LAUNDRY. Nothing else.Eating a Tide POD is a BAD IDEA, and we asked our friend @robgronkowskito help explain. pic.twitter.com/0JnFdhnsWZ— Tide (@tide) January 12, 2018कहां से शुरू हुआ है ये ट्रेंडइसी खबर के छपने के बाद से इस ट्रेंड की शुरुआत हुई.अमेरिका में सटायर लिखने वाली एक वेबसाइट है द ओनियन. इसने दो साल पहले एक खबर छापीथी. उसमें बताया गया था कि नीले और लाल रंग के ये पॉड्स देखने में चॉकलेट की तरहहोते हैं. दो साल बाद मार्च 2017 में अमेरिका की ही एक वेबसाइट कॉलेज ह्यूमर नेयूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया. इस वीडियो में कहा गया था कि इन टाइड पॉड्स कोनहीं खाना चाहिए. वीडियो के अपलोड होने के कुछ ही दिनों के अंदर इसे 30 लाख लोग देखचुके थे. देखिए वीडियो पिछले एक हफ्ते में इस वीडियो पर हजारों कमेंट आए. इससे पहले@mineifiwildout नाम के ट्विटर हैंडल से 9 दिसंबर 2017 को एक ट्वीट किया गया था.इसमें कहा गया था कि टाइड पॉड को खाना 2018 का नया ट्रेंड बनेगा. 11 दिसंबर को@littlestwayne नाम के ट्विटर हैंडल से ओप्रा विन्फ्रे की एक तस्वीर ट्वीट हुई,जिसमें वो कुछ खाते हुए दिख रही थीं. बताया गया कि ओप्रा विन्फ्रे भी यही टाइड पॉडखा रही हैं. ओप्रा विन्फ्रे के टाइड पॉड खाने की खबर तेजी से वायरल हुई और फिरदेखते ही देखते ये 2018 का नया ट्रेंड बन गया. इसपर खूब मीम भी बने. #tidepod#tidepodspic.twitter.com/iw3zJc8nvt— Tide Pod memes (@Tidepodmemes) January 10, 2018#tidepods#tidepodspic.twitter.com/PifviXeVEP— Tide Pod memes (@Tidepodmemes) January 8, 2018डेली मेल की माने तो टाइड पॉड चैलेंज के कारण अमेरिका में सिर्फ 2018 में अब तकडिटर्जेंट इन्जेशन के 40 केस हो चुके हैं. अमेरिका के उपभोक्ता सुरक्षा उत्पादकमिशन की मानें तो इससे पहले भी अमेरिका में लोगों ने टाइड पॉट खाए हैं, जिसकी वजहसे अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:मैंने देखते ही जय शनिदेव लिखा, मेरे साथ 100 सेकंड में ये 8 अच्छी बातें हुईंसपना चौधरी बदल गई हैंमैंने ब्लू व्हेल खेलना चाहा और क्या पाया?सोशल मीडिया पर बच्चों के बीच आपसी शर्तों और चुनौतियों का ये ट्रेंड ख़ौफनाक रूपले रहा हैक्या है ये ब्लू वेल गेम, जो अब तक सैकड़ों लोगों की जान ले चुका हैवो 8 काउंट डाउन, जो साल 2017 में सुर्ख़ियों में रहेवीडियो में समझिए रैंकिंग पर्सेंटेज और पर्सेंटाइल का फर्क