The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Thugs asking donations for Ram temple in the name of Ghazipur SP

राम मंदिर के नाम पर ठगी- "हैलो... SP बोल रहा हूं, मंदिर के लिए 5100 रूपये जमा कर दो"

गांव के प्रधान को आई फर्जी कॉल- 'DM साहब का आदेश है'

Advertisement
pic
8 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 8 अप्रैल 2023, 06:50 PM IST)
Fake call asking Donation for Ram Mandir
गाजीपुर के SP ने फर्जी कॉल से सचेत रहने की अपील की है (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (Ghazipur) से राम मंदिर के नाम पर ठगी करने की कोशिश का मामला सामने आया है. कॉल करने वाले ने खुद को गाजीपुर का SP बताया और मंदिर के लिए चंदा मांगा. इसका ऑडियो भी आया है. इसमें SP ओमवीर सिंह का नाम लेकर राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, गाजीपुर के SP ओमवीर सिंह ने इस तरह के ऑडियो से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि ऐसी कोई कॉल आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए.

वायरल ऑडियो में क्या कहा जा रहा है?

आजतक के विनय कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को जो ऑडियो मिला है, उसमें कहा जा रहा है,

हैलो... प्रधान जी से बात हो रही है? गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह बात कर रहा हूं. आपको पता है कि राम मंदिर में काम चल रहा है. तो सभी ग्राम प्रधानों को 5100-5100 रुपये देने का आदेश आया है. यह आदेश डीएम साहब का है. इसलिए आपको सूचित किया जा रहा है.

ऑडियो में आगे कहा गया,

आपको हम राम मंदिर के अकाउंट की डिटेल यहां से भिजवा रहे हैं. आपको अपने गांव की तरफ से 5100 आज ही जमा करवा देना है. 

गाजीपुर के SP बोले- ‘ऑडियो में मेरी आवाज़ नहीं’

इस मामले में शनिवार, 8 अप्रैल को SP ओमवीर सिंह ने कहा कि यह लोगों से ठगी करने का नया तरीका अपनाया जा रहा है. उन्होंने कहा,

ऑडियो में मेरी आवाज़ नहीं है. अब तक की जांच में पता चला है कि नंबर अलग राज्य का है. 

उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी मोहम्मदाबाद के इंस्पेक्टर ने दी थी. SP के मुताबिक इंस्पेक्टर ने बताया कि एक गांव के प्रधान ने एक नंबर दिया और एक ऑडियो भेजा था, जिसमें किसी व्यक्ति को चंदा मांगते सुना गया. उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है, जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. SP ने कहा कि लोगों को ऐसे फर्जी कॉल से सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि इस तरह के बहुत अपराध चल रहे हैं.

वीडियो: अयोध्या पहुंची शालिग्राम शिला राम मंदिर में लगेगी? इसका धार्मिक महत्व क्या है?

Advertisement

Advertisement

()