The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Throwback video of A.R. Rahman's son A.R. Ameen training in classical music will make your day

ए.आर. रहमान के बेटे को पापा के सामने गाते सुन लेंगे तो कसम से दिन बन जाएगा

हो सकता है ए.आर. अमीन को लेकर जल्द ही कोई गुड न्यूज़ आए.

Advertisement
pic
19 जून 2019 (अपडेटेड: 19 जून 2019, 03:07 PM IST)
Img The Lallantop
इवेंट में परफॉर्म करते हुए और दूसरी ओर अपने पापा और म्यूज़िक मैस्ट्रो ए.आर.रहमान के साथ ए.आर. अमीन.
Quick AI Highlights
Click here to view more
ए.आर. रहमान. इंट्रो लिखने की ज़रूरत नहीं है. इसलिए सीधे पॉइंट पर आते हैं. इन दिनों थ्रोबैक के नाम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें रहमान के साथ उनके बेटे ए.आर.अमीन नज़र आ रहे हैं. ये संभवत: उन दिनों का वीडियो है, जब अमीन अपने पापा रहमान से म्यूज़िक की ट्रेनिंग ले रहे थे. इसे इंटरनेट पर धकापेल शेयर किया जा रहा है और लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं.
सोनी म्यूज़िक साउथ के ट्विटर हैंडल से मंगलवार, 18 जून को एक वीडियो अपलोड किया गया. इसमें अमीन पापा रहमान के साथ संभवत: वीडियो चैट पर रियाज़ करते नज़र आ रहे हैं. इसमें अमीन सा रे गा मा पा गाकर रहमान को सुना रहे हैं. सामने चेहरे पर अपनी रेगुलर स्माइल लिए रहमान बैठे हैं. हालांकि ये पुराना वीडियो है, जिसे टीवी पर प्ले करके रिकॉर्ड किया गया है. ये वीडियो पुराना है, क्योंकि अमीन इसमें अपनी ट्रेनिंग के बिलकुल शुरुआती स्टेज में हैं. ए.आर.अमीन का वो वीडियो आप यहां देख सकते हैं:
और अगर आज की तारीख की बात करें, तो अमीन हॉलीवुड से लेकर इंडियन (साउथ और हिंदी) फिल्मों में दस से ज़्यादा गाने गा चुके हैं. अमीन ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 2009 में आई हॉलीवुड फिल्म 'कपल्स रिट्रीट' के गाने 'ना ना' से की थी. इस गाने को अमीन ने रहमान और कई सिंगर्स के साथ मिलकर गाया था. इंडिया में उनका डेब्यू हुआ 2015 में तमिल फिल्म 'ओके कनमनी' से. मणिरत्नम डायरेक्टेड इस फिल्म में म्यूज़िक ए.आर. रहमान का था और इसी फिल्म के लिए अमीन ने अपना पहला सोलो गाना गाया था. गाना था 'मौला वा सलीम'. उनका हिंदी डेब्यू भी इसी गाने के साथ हुआ. अमीन ने 'ओके कनमनी' के हिंदी रीमेक 'ओके जानू' में भी 'मौला वा सलीम' ही गाया था. अमीन का वो गाना आप यहां सुन सकते हैं:

इसके अलावा वो सचिन तेंडुलकर की डॉक्यूमेंट्री स्टाइल बायोपिक में भी चार गाने गा चुके हैं. अमीन ने अपना पिछला गाना रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' में गाया था, जिसका म्यूज़िक भी रहमान ने ही किया था. इंट्रेस्टिंग बात ये है कि सोनी म्यूज़िक ने जिस ट्वीट में अमीन का वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने स्टे ट्यून्ड (Stay Tuned) यानी हमारे साथ बने रहिए भी लिखा है. इसका मतलब ये हो सकता है कि अमीन जल्द ही किसी म्यूज़िक वीडियो में नज़र आएं या किसी आगामी फिल्म के लिए गाया उनका गान रिलीज़ किया जाना हो. क्या होता है इसलिए हमें ठीक वही करना होगा, जो सोनी म्यूज़िक ने कहा है- उनके साथ बने रहना होगा. नज़र रखनी होगी.
पापा ए.आर.रहमान के साथ ए.आर.अमीन.
पापा ए.आर.रहमान के साथ ए.आर.अमीन.अमीन ने अपने करियर के सारे गाने पिता रहमान के साथ ही गाए हैं. 

जहां तक ए.आर.रहमान की बात है, तो उनका बनाया पिछला फिल्म एल्बम था तमिल फिल्म 'सरवम थाला मायम', जो इसी साल फरवरी में रिलीज़ हुआ था. आने वाले दिनों में वो सुपरस्टार विजय की एटली डायरेक्टेड फिल्म 'थलपती 63' पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा वो हिंदी में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की डेब्यू फिल्म 'दिल बेचारा' और शूजीत सरकार के डायरेक्शन में बन रही 'गुलाबो सिताबो' का म्यूज़िक भी कर रहे हैं. लेकिन सबसे दिलचस्प चीज़ जो रहमान कर रहे हैं, वो है फिल्ममेकिंग. रहमान ने '99 सॉन्ग्स' नाम की एक फिल्म अनाउंस की है. इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने लिखी है और इस फिल्म को प्रोड्यूस भी वो खुद ही कर रहे हैं. एहान भट्ट को लीड रोल में लेकर बन रही इस म्यूज़िकल-रोमैंटिक फिल्म को विश्वेश कृष्णमूर्ति डायरेक्ट कर रहे हैं.


वीडियो देखें: कमल हासन की अगली फिल्म का म्यूजिक क्यों नहीं कर रहे रहमान?

Advertisement

Advertisement

()