The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Three youth beat police personnel after being stopped for triple riding from wrong side

दिल्ली: रॉन्ग साइड पर ट्रिपलिंग कर रहे थे, पुलिस ने रोका तो गिरेबान पकड़कर मारा, वीडियो वायरल

हैरान करने वाली ये घटना दिल्ली के देवली मोड़ पर हुई.

Advertisement
pic
8 जून 2022 (अपडेटेड: 8 जून 2022, 06:49 PM IST)
traffic police video viral
पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई. (स्क्रीनगैब- एएनाई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजधानी दिल्ली (Delhi) में पुलिस से बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. घटना दिल्ली के देवली मोड़ की बताई जा रही है. आजतक से जुड़े मनीष गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार, 7 जून को सुबह लगभग 10 बजे ट्रैफिक खुलवाने गए पुलिसकर्मी से एक युवती और एक युवक ने ना सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि उसकी पिटाई भी कर दी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़के ने पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ा हुआ है. घटनास्थल पर जमा भीड़ के बीच दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे समझे रहे हैं कि वो उनके साथी पुलिसकर्मी को छोड़ दे. लेकिन लड़का ये मानने को राजी नहीं था. कुछ देर की धक्कामुक्की के बाद लड़के ने पुलिसकर्मी को एक थप्पड़ भी जड़ दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है.

क्या हुआ था?

पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले युवक-युवती पर आरोप है कि वे देवली मोड़ पर रॉन्ग साइड से आ रहे थे. उनके साथ स्कूटी पर एक और लड़की भी थी. तीनों पर हेलमेट नहीं पहनने का भी आरोप है. यानी ट्रिपलिंग करते हुए आ रहे थे, बिना हेलमेट के, वो भी रॉन्ग साइड से. ये भी बताया गया कि स्कूटी पर सामने की तरफ कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी. 

ये देख वहां तैनात पुलिसकर्मी ने उनकी स्कूटी को रोका. अब आरोप ये है कि पुलिसकर्मी के ऐसा करने पर युवक-युवती भड़क गए और बहस करने लगे. लेकिन जुबानी जंग जल्दी ही बड़े हंगामे में तब्दील हो गई. फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला था. आमतौर पर देखने को मिलता है कि पुलिस किसी शख्स को मारती है और वो दया मांग रहा होता है. लेकिन इस घटना में हुआ उल्टा. वीडियो में दिख रहा है कि युवक पुलिसवाले को गिरेबान से पकड़कर बार-बार खींच रहा है. जबकि पुलिसकर्मी और उसके साथी ट्रैफिक पुलिसकर्मी लड़के को समझा रहे हैं. ये सारा तमाशा बीच सड़क पर भरी पब्लिक के बीच हुआ.

वहीं लड़की पर आरोप है कि काफी देर तक कहा-सुनी के बाद जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने स्कूटी को वहां से हटाने के लिए कहा तो वो जिद पर अड़ गई. उस पर भी पुलिसकर्मी से मारपीट करने का आरोप लगा है. हंगामे के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और बीच बचाव किया. इसके बाद भी लड़का-लड़की ने दौड़ा-दौड़ा कर पुलिसकर्मी को पीटा. युवती का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसके साथ हाथापाई की थी.

बहरहाल, आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों का मानना है कि गलती किसी की भी हो लेकिन कानून हाथ में लेने का हक किसी को नहीं है. बजाय इसके लड़का-लड़की को शिकायत करनी चाहिए थी. बताया जा रहा है कि घटना में एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट आई है. उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. उधर, स्थानीय पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत युवक और युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

देखें वीडियो- PM मोदी की टेबल को लेकर ऐसा क्या हुआ, जो दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Advertisement

Advertisement

()