The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Three-year-old grudge from tuition center end up with murder in Delhi's Shahdara

जो गालियां 3 साल पहले पूछी थीं, वो आज जाकर लड़की के मर्डर का कारण बनीं

क़ातिल ने पुलिस को बताया,'मैंने उसे गालियां पेपर पर लिखकर दी थीं'

Advertisement
pic
18 मार्च 2019 (अपडेटेड: 18 मार्च 2019, 11:00 AM IST)
Img The Lallantop
सांकेतिक चित्र: रॉयटर्स
Quick AI Highlights
Click here to view more
3 साल पहले 14 साल का लड़का और 11 साल की लड़की एक जगह ट्यूशन क्लास लेते थे. दोनों दोस्त थे. 16 मार्च 2019 को यह लड़की देर रात तक घर नहीं पहुंची. घर वालों ने पुलिसवालों को बताया. गुम होने की रिपोर्ट लिखाई. पुलिस ने खोजना शुरू किया. शाहदरा पुलिस की डिप्टी कमिश्नर मेघना यादव ने मीडिया को बताया कि जांच में पता चला कि 16 मार्च की शाम लड़की अपने दोस्तों से मिलने गई थी और फिर लौटी नहीं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट मुताबिक पुलिस ने लोकल लोगों से पूछताछ की. टेक्निकल सर्विलांस की हेल्प से मोबाइल को ट्रैक करते हुए पुलिस उन लोगों तक पहुंची, लड़की जिससे मिलने गई थी. खोजबीन करते हुए पुलिस 17 साल के एक लड़के तक पहुंच गई. लड़के ने कहानी बतानी शुरू की. लड़के ने शुरूआत में कहा कि हम साथ में आईस्क्रीम खाने गए थे और फिर वहां से मैं अपने घर लौट आया. पर सख्ती दिखाने पर लड़के ने सब कुछ उगलना शुरू कर दिया. उसने पुलिस को बताया-
तीन साल पहले उस लड़की ने मुझे क्लास में मुझे कुछ गालियां सिखाने को कहा. मैंने उसे पेपर पर लिखकर दिया. उसने अपने दोस्त को पास कर दिया और उसके दोस्त ने टीचर को. टीचर ने पर्चा देखते ही मुझे सभी के सामने डांटा. यह बात मुझे बहुत बुरी लगी थी. उसी दिन उससे नोक-झोंक भी हुई थी.
पुलिस ने बताया कि दो महीने पहले फिर से दोनों की मुलाकात हुई. दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे तो बात बढ़ी. लड़के ने फिल्म देखने के बहाने लड़की को बुलाया. इसके बाद नजदीकी मेट्रो स्टेशन के बगल में बन रहे बिल्डिंग में गए. लड़की को उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ ड्रग्स मिला के दिया था. जिसे पीने के बाद वह होश में नहीं थी. इसके बाद उसने तीन साल पहले हुए ट्यूशन वाले मसले के कारण मारा डाला. यह बात नाबालिग लड़के ने मान ली है. लड़के ने यह भी कबूल लिया है कि वो पिछले तीन साल से लड़की की हत्या करने का मौका ढूंढ रहा था. पुलिस ने रविवार को डेड बॉडी ढूंढ निकाली. पुलिस को यहां लड़की के बैग से उसका मोबाइल भी मिला. डिप्टी कमिश्नर मेघना ने कहा है कि देख कर ऐसा नहीं लगता है कि उसके साथ सेक्शुअल असॉल्ट जैसा कुछ हुआ है लेकिन हरेक एंगल से जांच जारी है. लड़की के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि नाबालिग लड़का बदला लेने की कहानी बनाकर पुलिस को भटका रहा है. एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि वह लड़का और उसके दो साथी लड़की को किडनैप करने का प्लान कर रहे थे लेकिन उन्होंने उसे मार डाला.
वीडियो- जबरदस्ती सुसाइड नोट लिखवाने के बाद गैंगरेप किया, फिर गला दबाकर मार दिया

Advertisement

Advertisement

()