The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • three women came together to send common boyfriend to jail

लड़के ने 'प्रेमजाल' में 3 महिलाओं से लाखों ठगे, फिर वो तीनों मिलीं और...

बाद में तीनों महिलाएं विदेश में छुट्टी मनाने निकल गईं.

Advertisement
three women came together to send common boyfriend to jail who cheated them 12 lakh rupees conman
तीन महिलाओं ने मिलकर ठग बॉयफ्रेंड को जेल भेजा (फोटो- ट्विटर- रिकी बहल)
pic
ज्योति जोशी
31 मई 2023 (Updated: 31 मई 2023, 07:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एक ठग तीन महिलाओं को एक साथ डेट कर रहा था, पैसों के लिए. उनमें से एक महिला के हाथ ठग का फोन लग गया. और तब मालूम चला कि ये शख्स तीन-तीन महिलाओं से इसी तरह करीब 12 लाख रुपये हड़प कर बैठा है. इसके बाद हुई पुलिस जांच के दौरान तीनों ऐसी पक्की सहेलियां बनीं कि शख्स को जेल भेजने के बाद हॉलिडे मनाने निकल गईं. ये किसी फिल्म की कहानी नहीं है. चीन से आई खबर है.

चीन में शंघाई से निकलता है साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट. इस पर छपी एक रिपोर्ट खूब वायरल हो रही है. इसी में हमें ये किस्सा मिला. ठग, माने आरोपी का नाम ‘ही शिवेई’ है. 10 फरवरी को तीन महिलाओं ने पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. आरोप लगाया कि वो तीनों महिलाओं से लाखों रुपये लेकर बैठा है. ये तीनों एक दिन पहले ही एक दूसरे से मिली थीं.

भांडा फूटा कैसे?

9 फरवरी की शाम को चेन होंग नाम की महिला अपने बॉयफ्रेंड (जो बाद में ठग निकला), ही शिवेई के साथ पार्टी करके घर लौटी. शिवेई नशे में था. तभी महिला ने उसका फोन चेक किया. पता चला कि जिओ फैन नाम की एक महिला शिवेई को फोन ना उठाने को लेकर मैसेज कर रही है. चेन ने फैन को कॉन्टेक्ट किया. पता चला कि शिवेई उसके साथ भी रह रहा था. शिवेई ने दोनों से ही शादी के वादे किए थे.

अगले दिन चेन को झाओ लिन नाम की महिला का फोन आया. पता चला कि वो भी शिवेई की गर्लफ्रेंड है. माजरा समझ आने पर तीनों पुलिस के पास गईं. जांच में पता चला कि आरोपी अक्टूबर 2022 से चेन, जून 2022 से जिओ और 2021 से झाओ को डेट कर रहा था. उसका दो बार तलाक भी हो चुका है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चेन उसकी गर्लफ्रेंड थी जिससे वो ब्रेकअप करने वाला था और झाओ उसकी कैजुअल सैक्स पार्टनर. ही ने दावा किया कि तीन महिलाओं के साथ रहना उसके लिए आम बात है और वो ऐसे कई मामले देख चुका है. उसने खुद माना कि प्यार उसके लिए मायने नहीं रखता. इतनी शेखी बघारने के वाले ही को ढाई साल की जेल की सजा हुई है. 

तीनों महिलाएं सच जानकर काफी समय तक परेशान रहीं. जांच के दौरान वो दोस्त बनीं और आरोपी को जेल भेजकर विदेश की ट्रिप पर चली गईं. महिलाओं ने बताया कि उन्होंने यात्रा के दौरान एक दूसरे और बेहतर तरह से जाना. उन्होंने समझा कि आरोपी ने उन्हें निशाना बनाया क्योंकि वो सभी साफ दिल की हैं. इसका फायदा उठाकर ही आरोपी ने उनसे पैसे लूटे. 

वीडियो: मास्टरक्लास: बैंक अकाउंट और आधार लिंक में सेंध लगाकर ऐसे हो रही ठगी

Advertisement

Advertisement

()