यकीन नहीं करोगे लेकिन ये घिनही खबर देते हुए हमको भी अंदर खलबली मची थी. लेकिन फिरभी पढ़ लो. दिल्ली का मामला है. हवाई अड्डे पर. बुधवार का दिन था. तीन लोग धरे गएहैं. जहां से टट्टी आती है, वहां 3.9 लाख यूरो के नोट भरके रखे थे. अब समाचारविस्तार से बता दे रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दुबई से तड़के सवेरे साढ़ेचार बजे फ्लाइट आई. तीन जने उतरे. वो फिर यहीं से फ्लाइट पकड़ के कहीं और जाने वालेथे. लेकिन DRI अफसरों ने धर लिया. ये लोग रेवेन्यू इंटेलिजेंस वाले होते हैं.गैरकानूनी रकम सूंघते चलते हैं. टर्मिनल नंबर तीन पर छू-छा कर रहे थे वो तीनों औरदबोच लिए गए. पहले पगड़ी से रकम निकली. अफसर लोग सोचे होंगे कि बस, जो है यही है.लेकिन जब कायदे से तलाशी लेने का नंबर आया तो बहुत गलत जगह बटोरे रखे थे. प्लास्टिककी थैलियों में. यक्क. कैसे निकाला होगा यार. और पूछताछ हुई तो बताने लगे कि हम येपैसा बाहर बिन्नेस करने के लिए लाए हैं. अफसर कहिन रुको बेट्टा. बस अंदर कर दिए गए.इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर बहुब्बड़ी बात है इतनी रकम पकड़े जाना. जिसके सोर्स काकुछ अता-पता न हो. यूरो के नोट थे भाईसाब. 3.9 लाख यूरो माने करीब 2.9 करोड़रुपैया. मामूली बात है यार ये?--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: बेरोजगार आदमी ने नौकरी पाने के लिए करवाया ब्रेस्ट इम्प्लांट ये खबरगंध से भरी है, अपने रिस्क पर पढ़ना!