The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Three members of a family were killed in shelling by Pakistan

इधर पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारत भेजा, उधर गोलाबारी से परिवार के तीन लोगों की जान ले ली

शांति की बात सिर्फ हवा में कर रहा है पाकिस्तान.

Advertisement
pic
2 मार्च 2019 (अपडेटेड: 2 मार्च 2019, 09:00 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शांति की बात कह रहे हैं. मामले को और आगे नहीं बढ़ाने की बात कह रहे हैं. इमरान ने पाकिस्तान में जॉइंट पार्लियामेंट सेशन को संबोधित करते वक्त कहा था कि लड़ाई से किसी को कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है. पाकिस्तान हर तरह से भारत के साथ बातचीत को तैयार है. लेकिन असल में जमीन पर हकीकत कुछ और है. 1 मार्च की शाम जब पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंपने की तैयारी चल रही थी उस वक्त पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा था. जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में इस फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोग मारे गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुंछ जिले के सलोत्री में भारी गोलाबारी में रूबाना कौसर (24), उनका बेटा फजान (5) और नौ महीने की बेटी शबनम की मौत हो गई. रूबाना के पति मोहम्मद युनिस भी घायल हो गए हैं. इसके साथ ही एलओसी पर भारी गोलीबारी से सेना के दो फौजी और दो नागरिक भी घायल हो गए हैं. भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी है. ANI का ट्वीट देखिए. लोकल एडमिस्ट्रशन ने एलओसी से पांच किलोमीटर दूर तक के एजुकेशनल इंस्टीटूशन्स को एहतियातन बंद कर रखा है. आम नागरिकों को घर से नहीं निकलने की अपील की गई है. ऑपरेशन 60: शहीद हुए 4 जवान इसके साथ ही कुपवाड़ा के हंदवाड़ा के लंगेट के बाबागुंड गांव में 28 मार्च की रात से ही सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी. सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया था. लेकिन दूसरा आतंकी मलबे में छिप गया था. सुरक्षा बलों को लगा कि दोनों मारे गए हैं. इसी बीच देर रात एक बजे मलबे में छिपा आतंकी बाहर निकला और सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में सीआरपीएफ के दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं. 1 मार्च को ही यह खबर भी आई. पुलवामा में आतंकी हमले के बाद जम्मू और कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन 60 चल रहा है. सुरक्षाबलों का मानना है कि इस वक्त घाटी में 60 आतंकी हैं, जिनमें से 35 पाकिस्तानी हैं. इन्हीं के सफाए के लिए ऑपरेशन 60 चलाया जा रहा है.
वीडियो- विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी तक सब्र नहीं कर सके ये लोग। The Lallantop Show। । Episode 165

Advertisement

Advertisement

()