तीन फीट चौड़े इस घर की कीमत ढाई करोड़ रुपये! वजह सच में बहुत खूबसूरत है
ब्रिटेन के कॉर्नवाल में एक छोटा सा घर 2.35 लाख पाउंड (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) में बिक रहा है. क्लेरमॉन्ट टेरेस पर मौजूद यह घर अजीबोगरीब आकार के लिए मशहूर है. जिस गांव में यह घर है, वो मछड़ी पकड़ने के लिए जाना जाता है.

क्या तीन फीट के मत्थे वाले घर की कीमत करोड़ों में हो सकती है? आप भी प्रॉपर्टी डीलर की तरह सोचने लगे ना! मकान की गहराई बहुत ज्यादा तो नहीं. जमीन के दाम ही लाखों में होंगे. कोई खास चीज निकली है क्या उस जमीन से? लोकेशन बहुत प्राइम होगी… हां, अब करीब-करीब पहुंच गए. लोकेशन का ही तो खेल है. मकान या अपार्टमेंट अपनी लोकेशन की वजह से भी महंगे होते हैं. लेकिन अब ‘हाईवे के पास वाली प्रॉपर्टी’ मत सोचिएगा. यहां 'सी व्यू' की बात होने वाली है.
समुद्र का नज़ारा देने वाले घरों की कीमत बहुत ज़्यादा होती है. अब ब्रिटेन के इस घर को ही देख लीजिए. एक पॉइंट पर जाकर इस घर की चौड़ाई महज़ 3 फीट है, इसके बावजूद इसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये है. इतने छोटे घर की कीमत करोड़ों में क्यों? एक जवाब 'सी व्यू' भी हो सकता है, लेकिन यह घर कई और खूबियों के साथ आता है.
द मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के कॉर्नवाल में एक छोटा सा घर 2.35 लाख पाउंड (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) में बिक रहा है. क्लेरमॉन्ट टेरेस पर मौजूद यह घर अजीबोगरीब आकार के लिए मशहूर है. जिस गांव में यह घर है, वो मछड़ी पकड़ने के लिए जाना जाता है.
2.5 करोड़ रुपये खर्च करने पर आपको एक दो मंजिला घर मिलेगा. NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, यह घर सिर्फ 339 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. यानी केवल 37 गज के आसपास. इसमें एक ही बेडरूम है, जिसमें एक डबल बेड सेट हो पाएगा. इसका एक मत्था सिर्फ 3 फीट चौड़ा है, जबकि सबसे चौड़ा मत्था 10 फीट से कुछ ज्यादा है.
मैथर पार्टनरशिप नाम की रियल एस्टेट एजेंसी ने इस घर को इंस्टाग्राम पर लिस्ट किया है. द मेट्रो ने इस एजेंसी के हवाले से लिखा कि उसके मौजूदा ग्राहक छुट्टियां मनाने के लिए इस घर का इस्तेमाल करते हैं.
छोटा साइज होने के बावजूद पोर्टलेवन के खूबसूरत गांव में इस घर की लोकेशन इसे बेशकीमती प्रॉपर्टी बनाती है. इसके यूनीक डिजाइन को देखते हुए इस घर को 'द डॉल्स हाउस' (The Doll's House) कहा जाता है. इसके क्रिएटिव आर्किटेक्चर का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि छोटा घर होने के बाद भी आपको प्रैक्टिकल डिज़ाइन मिलता है.

एक बेडरूम के अलावा इस घर में ब्राइट कलर का किचन भी है. बाथरूम और लॉन्ज भी मिलेगा, जहां आप आराम से बैठकर टीवी देख सकते हैं. लेकिन इन सबके मायने नहीं. मायने हैं समुद्र के उस बेहद खूबसूरत नज़ारे की जो इसमें रहकर रोज मिलता है.
जहां यह घर मौजूद है, उसकी इंटरेस्टिंग हिस्ट्री भी है. घर की गली को लाइफबोट टेरेस कहा जाता है क्योंकि 1863 में यहां टाउन का पहला लाइफबोट हाउस बना था. इतने छोटे घर के लिए 2.5 करोड़ रुपये की कीमत बहुत ज्यादा लग सकती है, लेकिन राइटमूव के अनुसार, इस इलाके में एक प्रॉपर्टी की कुल औसत कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है.
वीडियो: ट्रंप की डिपोर्ट पॉलिशी के बीच ये पंजाबी गाना चर्चा में क्यों?

