स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के पास एक ऐसी घटना हुई, कि मानवता पर घिन आने लगे. तीनलड़कों ने मिलकर एक लड़की का गैंगरेप किया. और करते हुए उसका फेसबुक पर लाइवटेलीकास्ट किया. ये लड़के 24, 22 और 20 साल के हैं. जबकि जिस लड़की का रेप हुआ, वो 31साल की थी. जब वीडियो शुरू हुआ, लोगों को लगा कि लड़के मजाक कर रहे हैं. वीडियो में3 लड़के दिख रहे थे. एक लड़का लड़की के बारे में भद्दी बातें कर रहा था. वीडियोस्वीडिश भाषा में है. इसे एक ग्रुप में लाइव किया गया था. जहां इसे लगभग 60 लोगोंने देखा है. जांच के बाद पता चला है कि लड़की के नशे में होने का फायदा इन लड़कों नेउठाया. और जिस फेसबुक ग्रुप पर इसे लाइव किया गया था, वो कोई नॉर्मल ग्रुप नहीं है.वहां ऐसी चीजें अक्सर पोस्ट की जाती हैं.https://www.youtube.com/watch?v=-I0c8ugbfRc फिलहाल लाइव फुटेज गायब है. पुलिस नेलोगों से कहा है कि जिसके पास भी ये वीडियो हो, तुरंत पुलिस के साथ शेयर करे. जोबात रोएं खड़े कर देती है वो ये कि तीन वयस्क थे. क्या तीनों ही मानसिक रूप से इतनेबीमार थे कि सिर्फ रेप ही न करें. बल्कि अपने पौरुष पर इतना अभिमान हो कि उसका लाइवटेलीकास्ट फेसबुक पर करें?