आपकी खुराक का, स्वाद का हर अंदाज है हमारे पास. इसलिए हम चाहते ही नहीं हैं किआपकी खोपड़ी में हेडेक हो. तो अइसा है कि हिमाचल-गुजरात में कांटे की टक्कर है.कांग्रेस जीतेगी कि बीजेपी ये या तो नास्त्रेदमस बता सकते हैं या ऑक्टोपस बाबा.लेकिन रुको एक मिनट. तुम यार जित्ती जल्दी फइटियाने लगते हो कि क्या बताएं. हर कामऑनलाइन हो रहा है तो वोटिंग भी ऑनलाइन होगी. व्हाट्सऐप चेक करो, मैसेज आ गया होगा.अइसा है कि अब सिर्फ टीवी पर ओपीनियन पोल नहीं होगा. वहां बहुत चिल्लमचिल्ली है. अबशांति से व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आ रहा है. उसमें एक लिंक रहेगा. उसको खोलके वोट करदेना. कांग्रेस और बीजेपी में से एक जीत जाएगी. लिंक ये है. फिर ये बन के आएगा.इस देश में दो ही पार्टियां हैं.इसमें कहते हैं कि बहुत साइंस और टेक्नोलजी लगी है. एक आदमी एक ही बार वोट कर सकताहै. लेकिन न इसमें उम्र की सीमा है न जन्म का है बंधन. जो चाहे धकापेल वोट कर सकताहै. कहां का, कब का, किसका चुनाव है ये भी नहीं पता. इससे वोट कहां जाता है, कुछपता नहीं. इस लिंक के नीचे ऐड आता है. सारा खेला वही है. उसी से पैसा मिलता है जोहमको लंपूकिया बनाने से कमाया जा रहा है. फिलहाल अभी तक जो वोटिंग हुई है उसकेहिसाब से कांग्रेस आगे चल रही है. मामूली अंतर से ही सही, लेकिन अमित शाह के मोबाइलपर लिंक भेज दो तो उनको पता चले कितने पानी में हैं.yayyyyyyyyy..हम जीत गए: राहुल गांधीअगर ये जुगाड़ सेट हो जाए तो VPat और EVM का झगड़ा भी खतम हो जाए. केजरीवाल जी फिरव्हाट्सऐप टेंपरिंग का इल्जाम लगाया करेंगे.जाते जाते एक लल्लनटॉप वी़डियो देख लो. ये हिमाचल चुनाव की लाइव कवरेज है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:हिमाचल की इस सीट पर मोदी के मंत्री अपनी कॉलेज की लड़ाई निपटा रहे हैंसड़क पर मेमे बनाकर मध्यप्रदेश कांग्रेस सड़क पर ही रह जाएगी, विधानसभा नहींपहुंचेगीगुजरात का वो मुख्यमंत्री जिसने आपातकाल में इंदिरा गांधी का डटकर मुकाबला कियाराहुल गांधी, आप कूल नेता बन रहे हैं, लेकिन ऐसी बदतमीजी मत करिए